अजीत अगरकर की होगी चीफ सलेक्टर से छुट्टी? 23 शतक जड़ने वाला दिग्गज करेगा रिप्लेस?
Ajit Agarkar: भारतीय क्रिकेट में एक बार फिर बड़े बदलाव की चर्चा तेज हो गई है। इस बार मामला टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर से जुड़ा है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बीसीसीआई सितंबर में होने वाली अपनी वार्षिक बैठक में चयन समिति में बदलाव पर विचार कर सकता है।
जागरण की एक रिपोर्ट के अनुसार अजीत अगरकर को हटाने पर विचार किया जा सकता है। हालांकि बोर्ड की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। अब एक बड़ा सवाल यह भी है कि अगरकर जाएंगे तो नया चीफ सलेक्टर कौन होने वाला है।

पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण का नाम नए चीफ सेलेक्टर के तौर पर सबसे आगे बताया जा रहा है। लक्ष्मण कुछ मौकों पर टीम इंडिया के कोच की भूमिका निभा चुके हैं। हाल ही में ज़िम्बाब्वे दौरे पर वह टीम इंडिया के मुख्य कोच बनकर गए थे।
खत्म होने के बाद बढ़ा अगरकर का कार्यकाल
अगरकर का मौजूदा कार्यकाल जून 2026 में समाप्त हो गया था, लेकिन उनके कार्यकाल को तीन महीने के लिए आगे बढ़ा दिया गया था। उस समय माना जा रहा था कि वह 2027 वनडे विश्व कप तक इस पद पर बने रहेंगे। मगर अब हालात बदलते नजर आ रहे हैं और उनका भविष्य एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है।
रोहित शर्मा वाले मामले ने किए सवाल खड़े
रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड दौरे के दौरान रोहित शर्मा के वनडे भविष्य को लेकर जो अटकलें सामने आईं, उन्होंने चयन समिति के कामकाज पर सवाल खड़े कर दिए। दावा किया गया कि इस पूरे घटनाक्रम के बाद बोर्ड के अंदर चयन प्रक्रिया और खिलाड़ियों के साथ बातचीत को लेकर मनमुटाव बढ़ा।
वीवीएस लक्ष्मण क्यों हैं परफेक्ट
वीवीएस लक्ष्मण पिछले कुछ समय से बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी से लेकर भारत ए और जूनियर खिलाड़ियों को तैयार करने में उनकी अहम भूमिका रही है। कई मौकों पर उन्होंने अंतरिम मुख्य कोच की जिम्मेदारी भी निभाई है। ऐसे में बोर्ड उनको एक अनुभवी एक्सपर्ट के तौर पर देखता है। इस वजह से चयन समिति की बागडोर उनको थमाई जा सकती है।
वीवीएस लक्ष्मण का करियर
लक्ष्मण का टेस्ट करियर धाकड़ रहा है। उन्होंने 8 हजार से भी ज्यादा टेस्ट रन अपने करियर में बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 17 शतकीय पारियां देखने को मिली थी। इसके अलावा एकदिवसीय क्रिकेट में भी वीवीएस लक्ष्मण के बल्ले से 6 शतकीय पारियां आई थी।


Click it and Unblock the Notifications
