T20 World Cup 2024 टीम सिलेक्शन से पहले DC vs MI मैच में दिखे अजीत अगरकर, क्या शुरू हो चुकी है मीटिंग?

IPL 2024: आईपीएल 2024 में 27 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच हाई-वोल्टज मुकाबला खेला गया। दिल्ली ने मुंबई को ये मैच 10 रन से हरा दिया। इस मैच के देखने के लिए सीनियर पुरुष चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर भी अरुण जेटली स्टेडियम में पहुंचे थे।

सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि अगरकर को स्टेडियम के मीडिया सेंटर के कमेंट्री बॉक्स में बैठे देखा गया। दिल्ली-मुंबई खेल के दौरान उनकी उपस्थिति का मतलब है कि टी20 विश्व कप के लिए भारत की टीम को अंतिम रूप देने के लिए बैठक दिल्ली-मुंबई आईपीएल मैच खत्म होने के बाद हो सकती है।

ajit agarkar rohit sharma

ऐसा कहा गया था कि अगरकर स्पेन में छुट्टियों से लौटने के बाद नई दिल्ली में कप्तान रोहित शर्मा से मुलाकात कर सकते हैं ताकि वेस्टइंडीज और अमेरिका में 1 जून से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप के लिए भारत की टीम पर फैसला किया जा सके। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा निर्धारित सभी टीमों के लिए 15 सदस्यीय पुरुष टी20 विश्व कप टीम की घोषणा करने की कट-ऑफ डेट 1 मई है।

ये भी पढ़ें- हार्दिक पंड्या को इतनी प्राथमिकता न दें....टी20 वर्ल्ड कप विजेता ने स्टार क्रिकेटर को लेकर क्यों कही ये बात?

भारत अपने पुरुष टी20 विश्व कप अभियान की शुरुआत 5 जून को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयरलैंड के खिलाफ करेगा। 2007 पुरुष टी20 विश्व कप विजेता भारत, पाकिस्तान, कनाडा और टूर्नामेंट के सह-मेजबान अमेरिका के साथ ग्रुप ए में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+