सचिन और युवराज के परिवार के साथ लंदन में लंच करते नजर आए भारत के नए चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर
Ajit Agarkar: अजीत अगकर को भारतीय क्रिकेट टीम का नया चीफ सिलेक्टर बनाया गया है। अगरकर भारत के पूर्व तेज गेंदबाज हैं जिन्होंने वनडे क्रिकेट में आते ही सबसे तेज 50 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया था।
संन्यास के बाद अगरकर क्रिकेट कोचिंग, खेल एनालिस, कमेंट्री आदि जैसी चीजों में बिजी रहे हैं। अब वे भारतीय टीम के साथ एक बड़े रोल में काम करने जा रहे हैं। (Image- Sachin Tendulkar Instagram)

अगरकर अपने परिवार के साथ लंदन में छुट्टियां बिता रहे हैं। भारत के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को लंदन में अगरकर और युवराज सिंह के परिवार के साथ देखा गया है।
सचिन ने इंस्टाग्राम पर युवी और अगरकर की फोटो पोस्ट की है। इस दौरान इन खिलाड़ियों की पत्नियां भी मौजूद हैं। ये खिलाड़ी लंदन में लंच के मौके पर एकजुट हुए हैं और सचिन ने पोस्ट का कैप्शन भी बड़ा मजेदार दिया है।
सचिन लिखते हैं- दो चीजें हमें करीब लाती हैं- दोस्ती और खाना। शानदार लंच के लिए हमारी मुलाकात हुई है।
अगरकर और सचिन मुंबई से ही आते हैं। दोनों आईपीएल में मेंटरशिप/ कोचिंग जैसी चीजों में व्यस्त रहे हैं। अगरकर ने दिल्ली कैपिटल्स की कोचिंग से इस्तीफा दे दिया है। सचिन अभी भी मुंबई इंडियंस के मेंटर हैं।
यह भी पढ़ें- बीसीसीआई के नए चीफ सिलेक्टर बने अजीत अगरकर, CAC के तीनों सदस्यो ने सर्वसम्मति से की नियुक्ति
फिलहाल अगरकर के सामने ट्रांजेशन के दौर से गुजर रही भारतीय क्रिकेट टीम के लिए मजबूत बेंच स्ट्रेंथ बनाने की चुनौती होगी। एमएसके प्रसाद ने अपने कार्यकाल में यह काम बखूबी किया था। अब भारत के अधिकतर स्टार्स 35 के आसपास की उम्र से गुजर रहे हैं।
रोहित शर्मा, विराट कोहली, शिखर धवन, पुजारा, रहाणे, उमेश यादव, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी के सामने बहुत लंबा करियर नहीं बचा है। फिलहाल भारत के पास एक ठोस रिप्लमेंस के तौर पर शुभमन गिल ही मौजूद हैं। बाकी युवा किसी ना किसी कारण से टीम में जगह पक्की करने के लिए जूझ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications