WTC Final 2023: अजिंक्य राहणे के नाम पत्नी राधिका का भावुक संदेश, बोलीं- दर्द भुलाकर निभाई जिम्मेदारी
WTC Final: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल की पहली पारी में भारत के लिए सर्वाधिक 89 रन बनाए। हालांकि, उन्हें इस दौरान पैट कमिंस की बाउंसर से दाहिने हाथ की उंगली पर चोट लग गई।
WTC Final 2023: विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल की पहली पारी में अजिंक्य रहाणे ने भारत के लिए सबसे अधिक 89 रन बनाए थे। उन्होंने टीम इंडिया का साथ ऐसे वक्त में दिया, जब टॉप ऑर्डर पूरी तरह से फ्लॉप हो चुका था। मैच के दूसरे दिन पैट कमिंस की बाउंसर से उनके दाहिने हाथ की उंगली में चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हे दर्द महसूस करते हुए देखा गया, हालांकि फिजियो को तुरंत बुला लिया गया। रहाणे की इंजरी को लेकर उनकी पत्नी राधिका ने भावुक संदेश लिखा है।
रहाणे ने टीम इंडिया की पहली पारी में कुल 129 गेंदों का सामना किया और 11 चौके और एक छक्का की मदद से 89 रन की शानदार पारी खेली। शार्दुल ठाकुर (109 रन पर 51) के साथ सातवें विकेट के लिए उनकी 109 रन की साझेदारी ने भारत को मैच में बनाए रखा, लेकिन ऑस्ट्रेलिया फिर भी पहली पारी में 173 रन की विशाल बढ़त लेने में सफल रहा।

रहाणे ने स्कैन कराने से किया इनकार
दरअसल, रहाणे ने इंजरी के बाद भी हार नहीं मानी और टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन किया। रहाणे की इस सहनशीलता के लिए उनकी पत्नी राधिका ने क्रिकेटर के जज्बे की सराहना की है। राधिका धोपावकर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए संदेश में लिखा, 'सूजी हुई उंगली के बावजूद आपने अपनी माइंडसेट को बनाए रखने के लिए स्कैन कराने से इनकार कर दिया। आपने अविश्वसनीय निस्वार्थ भाव और दृढ़ संकल्प से लगातार अपनी बल्लेबाजी जारी रखी।'
राधिका ने लिखा आपकी पार्टनर होने पर मुझे गर्व है
राधिका ने आगे लिखा, 'अटूट प्रतिबद्धता के साथ आपने खुद को क्रीज पर जमाए रखा, और हम सभी को प्रेरित किया। मुझे आपकी अटूट टीम भावना और मेरा साथी होने पर गर्व है। आपको ढेर सारा प्यार।'
रहाणे ने शुक्रवार को लंदन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल की अपनी टीम की दूसरी पारी में बल्ले दमदार प्रदर्शन किया। 18 महीने बाद टेस्ट में वापसी करते हुए यादगार 89 रन बनाने वाले रहाणे ने उम्मीद जताई कि गुरुवार को उंगली में लगी चोट का दूसरी पारी में उनकी बल्लेबाजी पर कोई असर नहीं पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications