CPL 2026 में अंपायरों की छुट्टी? क्या मैदान पर अब इंसान नहीं बल्कि एआई करेगा फैसला! जानें वायरल पोस्ट का सच
क्रिकेट के मैदान पर अंपायर का फैसला आखिरी माना जाता है, लेकिन क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि मैदान से इंसान गायब हो जाएं और उनकी जगह 'AI' ले ले? हाल ही में कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) के आधिकारिक हैंडल से एक ऐसी ही पोस्ट सामने आई जिसने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। पोस्ट में दावा किया गया कि CPL 2026 सीजन में कोई भी ऑन-फील्ड अंपायर नहीं होगा और पूरी तकनीक AI-विजुअल्स पर आधारित होगी।
कैरेबियन प्रीमियर लीग का यह पोस्ट वायरल भी हो गया है क्योंकि वर्ल्ड क्रिकेट में अभी तक अंपायर का काम एआई ने नहीं किया है। अन्य तकनीकी कामों में एआई का इस्तेमाल काफी ज्यादा होने लगा है। मैदान पर अंपायर नहीं हो, ऐसा कैसे हो सकता है।

आखिर क्या है सच?
अगर आप इस खबर को पढ़कर हैरान हैं, तो थोड़ा ठहरिए। CPL ने इस पोस्ट के अंत में #AprilFoolsDay का इस्तेमाल किया है। जी हां, यह क्रिकेट प्रेमियों के साथ किया गया एक मजेदार मज़ाक है। फिलहाल क्रिकेट की दुनिया इतनी बड़ी क्रांति के लिए पूरी तरह तैयार नहीं है कि अंपायरों को मैदान से पूरी तरह हटा दिया जाए।
क्या भविष्य में यह संभव है?
भले ही यह आज एक मज़ाक हो, लेकिन खेल के जानकारों का मानना है कि तकनीक जिस रफ्तार से बढ़ रही है, वह दिन दूर नहीं जब ऑन-फील्ड अंपायरों की भूमिका सीमित हो जाएगी। हम पहले ही देख रहे हैं कि LBW और नो-बॉल जैसे फैसलों में तकनीक का दखल बढ़ गया है। DRS में एआई का उपयोग होने लगा है।
फ़िलहाल तो ऐसा नहीं होगा
फिलहाल अंपायर सुरक्षित हैं और मैदान पर उनकी उंगली ही तय करेगी कि बल्लेबाज आउट है या नहीं। लेकिन CPL का यह 'अप्रैल फूल' पोस्ट हमें यह सोचने पर मजबूर करता है कि भविष्य का क्रिकेट कैसा होगा। भविष्य में ऐसा हो सकता है लेकिन फ़िलहाल तो कई सालों तक ऐसा नहीं होगा। यह हो सकता है कि टीवी अंपायर की जगह एआई काम करने लगे।












Click it and Unblock the Notifications