World Cup 2023: वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी इस दिन हो सकती है, अहमदाबाद में कार्यक्रम होने के आसार

World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 के लिए तैयारियां लगभग पूरी है और इंतजार टूर्नामेंट के शुरू होने का है जो अक्टूबर में होना है। 5 अक्टूबर को मुकाबले शुरू होंगे लेकिन इससे पहले ओपनिंग सेरेमनी भी होनी है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रम के साथ उद्घाटन हो सकता है।

अहमदाबाद में 5 अक्टूबर को न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच पहला मैच होना है। इससे पहले 4 अक्टूबर को उद्घाटन सेरेमनी होने की उम्मीद है। हालांकि इस भव्य आयोजन के लिए फ़िलहाल ओपनिंग सेरेमनी का वेन्यू घोषित नहीं हुआ है लेकिन संभावित स्थल अहमदाबाद हो सकता है।

motera ahmedabad

ख़बरों के अनुसार उद्घाटन सेरेमनी बड़ी नहीं होगी लेकिन चकाचौंध रहेगी। सेरेमनी में सांस्कृतिक प्रोग्राम भी होगा। सभी दस टीमों के कप्तान भी इस दौरान मौजूद रहेंगे और एक छोटा सेशन होगा। इसे कैप्टंस डे के रूप में जाना जाता है। उद्घाटन समारोह के पहले सभी टीमों के अभ्यास मैच चल रहे होंगे। 3 अक्टूबर तक वॉर्म अप मैच होने हैं।

भारतीय टीम के भी दो अभ्यास मैच वर्ल्ड कप के उद्घाटन समारोह से पहले होंगे। इंग्लैंड के खिलाफ खेलने के अलावा टीम इंडिया को नीदरलैंड्स के खिलाफ भी खेलना है। वॉर्म अप मैचों का शेड्यूल आईसीसी ने कुछ दिनों पहले जारी कर दिया था।

भारत में हुए वर्ल्ड कप 2011 की बात की जाए, तो ढाका में इसकी ओपनिंग सेरेमनी आयोजित की गई थी। उस दौरान विशेष रूप से सजाये गए रिक्शा से कप्तानों को लेकर जाया गया था। इससे कार्यक्रम में चार चाँद लग गए थे। देखना होगा कि इस बार के उद्घाटन में क्या खास देखने को मिलेगा।

भारतीय टीम मेजबानी कर रही है लेकिन टीम इंडिया का पहला मैच काफी दूर है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चेन्नई में मुकाबला खेला जाएगा। 8 अक्टूबर को भारतीय टीम चेन्नई में इस पहले मैच के साथ अभियान में उतरेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+