संजू सैमसन के बाद नमन धीर ने दिखाया चमत्कार, 7वें नंबर पर तूफानी बैटिंग कर दिलाई टीम इंडिया को जीत
IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में 20 ओवर में 4 विकेट पर 225 रन बनाए। क्राइस्टचर्च में इस मैच में कीवी बल्लेबाजों ने 11। 25 के रन रेट से रन बटोरे और भारत को जीत के लिए 226 रन का लक्ष्य दिया। टीम इंडिया ने इस बड़े लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर मैच अपने नाम कर लिया।
ग्लेन फिलिप्स न्यूजीलैंड की पारी के सबसे बड़े हीरो रहे। उन्होंने महज 40 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। फिन एलन ने 24 गेंदों पर 45 रन ठोके, जबकि डेरिल मिचेल ने 19 गेंदों पर 28 रन का योगदान दिया। टिम साइफर्ट ने 17 गेंदों पर 24 रन बनाए।

बेवन जैकब्स ने भी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों पर 31 रन बनाए और तीन छक्के लगाए। ग्लेन फिलिप्स और जैकब्स के बीच चौथे विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी हुई। भारत की ओर से मयंक यादव, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह ने एक-एक विकेट लिया, जबकि भुवनेश्वर कुमार चार ओवर में 49 रन देने के बावजूद विकेट हासिल नहीं कर सके।
संजू की शानदार फिफ्टी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने तूफानी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले 6 ओवर में ही 94 रन जोड़ दिए और कीवी गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। संजू ने महज 23 गेंदों पर 50 रन ठोक दिए, जबकि अभिषेक ने 12 गेंदों में 29 रन बनाए। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी से पावरप्ले में ही मुकाबले का रोमांच बढ़ गया। सैमसन ने 8 चौकों और 4 छक्कों से 33 गेंदों में 67 रन बनाए।
कीवी टीम की वापसी, नमन धीर का तूफान
यहां से न्यूजीलैंड ने शानदार वापसी करते हुए भारत के कुछ खिलाड़ी आउट कर दिए, तिलक वर्मा 6 और ईशान किशन 1 रन के निजी स्कोर पर आउट हो चलते बने। इन सबके बीच श्रेयस अय्यर एक छोर पर खड़े रहे और रन बनाते रहे। उनको अक्षर पटेल (24) का साथ मिला। उनके आउट होने के बाद अंत में नमन धीर ने धुआंधार बैटिंग की। श्रेयस अय्यर 28 गेंद में 42 रन बनाकर आउट हो गए।
नमन धीर ने अंतिम ओवर तक बैटिंग कर टीम को एक रोमांचक जीत दिला दी। उन्होंने 15 गेंदों में नाबाद 42 रन बनाए और मैच के हीरो बनकर निकले। भारत ने 2 गेंद शेष रहते 6 विकेट पर 230 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया और पांच मैचों की सीरीज में लीड हासिल कर ली।


Click it and Unblock the Notifications
