PAK vs AFG: मातम में बदला पाकिस्तान की जीत का जश्न, पेशावर में चली गोलियां, दो लोगों की मौत

नई दिल्ली, 8 सितंबर: एशिया कप सुपर-4 राउंड में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी ओवर में धमाकेदार जीत दर्ज कर फाइनल का टिकट कटाया। पाक के सामने 130 रन का टारगेट था और आखिरी ओवर में जीत के लिए 11 रन बनाने थे। ऐसे में दसवें नंबर के खिलाड़ी नसीम शाह ने पहली दो गेंदों पर लगातार दो छ्क्के लगाकर पाकिस्तान को यादगार जीत दिलाई। पाक की जीत के बाद ऐसा कुछ हुआ, जो बिल्कुल नहीं होना चाहिए था।

पेशावर में बहा खून

पेशावर में बहा खून

दरअसल, पाकिस्तान की रोमांचक जीत के बाद पेशावर में लोगों ने हवाई फायरिगं कर जीत का जश्न मनाया। जीत का ये जश्न कब मातम में बदल गया किसी को पता ही नहीं चला। हवाई फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई। पेशावर पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, कई इलाकों में फायरिंग की गई, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग बुरी तरह घायल हुए। मरने वालों में एक शख्स पेशावर के मतानी अदेजाई इलाके में सुदेस हवाई फायरिंग का शिकार हुआ, जबकि खय्याम नाम का एक शख्स भी शहर के दूसरे इलाके में हवाई फायरिंग में अपनी जान गंवा बैठा।

41 लोग हुए गिरफ्तार

41 लोग हुए गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेशावर के कई पुलिस स्टेशन में हवाई फायरिंग का केस दर्ज कराया गया। पुलिस ने भी तुरंत एक्शन लिया और 41 लोगों को हवाई फायरिंग के जुर्म में गिरफ्तार किया। पाकिस्तान से पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आए हैं। कई दफा जीत या हार के जश्न में पाकिस्तानियों ने हवाई फायरिंग कर जाने अनजाने में अपने हाथ खून से रंगे हैं।

मैदान पर भी हुई झड़प

मैदान पर भी हुई झड़प

पाक और अफगानिस्तान के बीच ये मैच शारजाह के मैदान पर खेला गया था, जहां पाकिस्तान की जीत के बाद अफगानिस्तान फैंस इस कदर बेकाबू हो गए कि उन्होंने स्टेडियम में मौजूद पाकिस्तानी समर्थकों को पीटना शुरू कर दिया। हालात इतने बेकाबू हो गए कि स्टेडियम का नजारा एकदम किसी अखाड़े की तरह लगने लगा। कई अफगानी फैंस ने स्टेडियम की कुर्सियां निकालकर भी पाकिस्तानी को ऊपर फेंकी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+