शर्मनाक हार के बाद पिच को लेकर रोया पाकिस्तान, बांग्लादेश के खिलाड़ी ने करारा जवाब देकर किया मुंह बंद

BAN vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश ने अपनी घरेलू सरजमीं पर जीत दर्ज करते हुए धमाका कर दिया। सलमान अली की कप्तानी में बांग्लादेश दौरे पर पाक टीम गई है। पहले टी20 में पाकिस्तानी टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है।

ढाका में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तानी टीम को बांग्लादेश को 109 रनों के कुल स्कोर पर आउट कर दिया। इसके बाद मेजबान टीम ने 7 विकेट के अंतर से मुकाबला अपने नाम कर लिया। पाकिस्तानी टीम के कोच ने हार के बाद पिच को लेकर अहम बयान दिया, जिसे सुनकर बांग्लादेश के एक खिलाड़ी ने जबरदस्त जवाब दिया।

ban vs pak

माइक हेसन ने कहा कि पिच आदर्श नहीं है और एशिया कप के लिए टीमें तैयारी कर रही हैं और इस तरह की पिच स्वीकार्य नहीं है। बल्लेबाजों की नाकामी के लिए कोई बहाना नहीं है लेकिन यह पिच अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप नहीं है। बीपीएल के दौरान अच्छी पिचें थीं, क्रिकेटरों को विकसित करने के लिए अच्छी पिचें होनी चाहिए। हेसन ने यह भी कहा कि मैं नहीं समझता कि बांग्लादेश से बाहर उनको किसी तरह की मदद मिलती होगी।

हेसन को जवाब देने के लिए बांग्लादेश के खिलाड़ी परवेज हुसैन सामने आए और कहा कि आपकी टीम के अंदर बैलेंस ही नहीं है। उन्होंने कहा कि यह बिलकुल खराब सतह नहीं थी। उनका कहना था कि पाकिस्तान की तुलना में बांग्लादेशी टीम का कॉम्बिनेशन ज्यादा बेहतर रहा। पिच में कुछ खास मदद नहीं थी।

हालांकि बांग्लादेशी खिलाड़ी ने पिच को लेकर बचाव किया है लेकिन पाकिस्तानी कोच के बातों में दम नज़र आता है। बांग्लादेश में खेलने के लिए जो भी टीम जाती है, उसे पिच खराब ही मिलती है। एक और कारण मौसम भी है, मानसून सीजन में बांग्लादेश की पिचें ऐसी ही रहती हैं और बल्लेबाजों के लिए खेलना काफी मुश्किल हो जाता है। आईसीसी को इस तरफ ध्यान देना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+