'जिसकी मैं उम्मीद कर रहा था, मुझे वह पहचान नहीं मिली', चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद छलका श्रेयस अय्यर का दर्द
Champions Trophy, Shreyas Iyer: टीम इंडिया के लिए नंबर चार पर आकर कई बेहतरीन पारियां खेलने वाले श्रेयस अय्यर ने कुछ बातों का जिक्र किया है। श्रेयस अय्यर जनवरी 2024 से ही शानदार फॉर्म में हैं। श्रेयस ने बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने से लेकर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ आईपीएल खिताब जीतने और अब चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा बनने तक सब कुछ देखा है।
'जिसकी मैं उम्मीद कर रहा था, मुझे वह पहचान नहीं मिली'(Champions Trophy, Shreyas Iyer)
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद श्रेयस अय्यर ने माना कि पिछले साल केकेआर को जीत दिलाने के बाद उन्हें वह पहचान नहीं मिली, जिसकी वह उम्मीद कर रहे थे। पिछले सीजन में केकेआर को तीसरी बार आईपीएल जिताने के बावजूद अय्यर को फ्रैंचाइजी ने रिटेन नहीं किया था। हालांकि, पंजाब किंग्स ने मेगा नीलामी में श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा और अब वह टीम की कप्तानी भी करेंगे।

चैंपियंस ट्रॉफी में रहा दमदार प्रदर्शन
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में श्रेयस अय्यर ने हर बार आगे आकर भारत को मुश्किल में डाला। पांच मैचों में श्रेयस अय्यर ने 243 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर ग्रुप ए मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 79 रन था। यहां तक कि कीवी के खिलाफ फाइनल में भी श्रेयस ने ही शुभमन गिल, विराट कोहली और रोहित शर्मा के विकेट जाने के बाद टीम को संभालने का काम किया।
श्रेयस अय़्यर का छलका दर्द
श्रेयस ने कहा कि पिछले कुछ महीने उनके लिए बहुत संतोषजनक रहे हैं और उनकी कड़ी मेहनत आखिरकार रंग लाने लगी है। यस अय्यर ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि ईमानदारी से कहूं तो यह एक फेज रहा है और मैंने अपने जीवन के इस चरण में बहुत कुछ सीखा है, जहां मैं 2023 वनडे विश्व कप खेलने के बाद अनुबंध से बाहर हो गया। मैंने फिर से मूल्यांकन किया कि मैंने कहां गलती की, मुझे क्या करना चाहिए, मुझे अपनी फिटनेस पर कितना ध्यान देने की जरूरत है। मैंने खुद से ये सारे सवाल पूछे, एक रूटीन तैयार किया और अपनी ट्रेनिंग पर ध्यान देना शुरू किया।
उन्होंने आगे कहा कि जब मुझे घरेलू क्रिकेट में लगातार मैच मिले, तो मुझे पता चला कि मेरे लिए फिटनेस कितनी जरूरी है, खासकर जब मैंने साल की शुरुआत में अपनी आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद जो मेरे साथ हुआ उसकी मैंने उम्मीद नहीं की थी। कुल मिलाकर मैं खुद से बेहद खुश हूं... जिस तरह से मैं इससे बाहर आया, जिस तरह से मैंने स्थिति को संभाला और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मुझे खुद पर विश्वास था।












Click it and Unblock the Notifications