25 साल बाद फिर भारत-न्यूजीलैंड का फाइनल, दक्षिण अफ्रीका चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर, विलियमसन का वर्ल्ड रिकॉर्ड

SA vs NZ Semifinal: न्यूजीलैंड ने चैम्पियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराते हुए फाइनल तक का सफर तय कर लिया। भारत के खिलाफ कीवी टीम को फाइनल मैच में खेलने के लिए उतरना है और वह मैच 9 मार्च को दुबई में खेला जाएगा।

दक्षिण अफ्रीकी टीम को न्यूजीलैंड ने 363 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया था। इससे दक्षिण अफ्रीकी टीम के ऊपर दबाव आ गया और कीवी टीम ने 50 रनों से मैच जीत लिया। दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबले में कई रिकॉर्ड बने हैं। केन विलियमसन और रचिन रविन्द्र इस मैच में छाए रहे।

sa vs nz

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैम्पियंस ट्रॉफी में फाइनल मैच 25 साल पहले हुए था। साल 2000 की चैम्पियंस ट्रॉफी में दोनों टीमों के बीच फाइनल हुआ था। उस समय टूर्नामेंट को आईसीसी नॉक आउट कहा जाता था। नैरोबी में भारत को न्यूजीलैंड ने हराया था। अब 25 साल बाद एक बार फिर दोनों टीमें आमने-सामने होंगी।

दक्षिण अफ्रीका-न्यूजीलैंड मैच में बने रिकॉर्ड (SA vs NZ Semifinal)

  • न्यूजीलैंड ने 362 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया, जो चैम्पियंस ट्रॉफी के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले इसी सीजन ऑस्ट्रेलिया ने 356 रनों का स्कोर बनाया।
  • रचिन रविन्द्र ने पांचवां शतक जमाया और सभी आईसीसी इवेंट्स में ही आए हैं। इसके अलावा आईसीसी इवेंट के मैच में शतक के अलावा विकेट लेने वाले वह पहले कीवी खिलाड़ी हैं। उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप के बाद यहाँ भी ऐसा कारनामा किया है।
  • चैम्पियंस ट्रॉफी की एक पारी में दो बल्लेबाजों के शतक का छठा मामला है, भारत से सहवाग और गांगुली ने भी यह कारनामा किया था, दोनों ने इंग्लैंड के खिलाफ 2002 में ऐसा किया था।
  • चैम्पियंस ट्रॉफी में एक टीम से सबसे ज्यादा शतकों में कीवी टीम टॉप पर है, उनकी तरफ से 5 शतक आए।
  • विलियमसन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथा शतक जड़ा, सिर्फ कोहली, वॉर्नर और सचिन ही उनसे आगे हैं। सभी ने 5-5 शतक जड़े। विलियमसन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में शतकों की हैट्रिक वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+