AFG vs IRE Dream 11: अफगानिस्तान-आयरलैंड टी20 की ये है बेस्ट ड्रीम XI, रातोंरात किस्मत बदलने का मौका

AFG vs IRE Dream 11: आयरलैंड को एकदिवसीय सीरीज में पराजित करने के बाद अफगानिस्तान की टीम अब टी20 सीरीज के लिए तैयार हो गई है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा। यह मैच शारजाह में होगा। दोनों तरफ से धमाका करने का प्रयास रहेगा।

मनोवैज्ञानिक बढ़त अफगानिस्तानी टीम के पास रहने वाली है। अफगान टीम ने वनडे सीरीज में 2-0 से जीत दर्ज की थी। इसके बाद अब टी20 सीरीज में उनके हौसले बुलंद होंगे। सबसे खास बात तो यह है कि लम्बे समय के बाद राशिद खान वापस आ रहे हैं। उनके आने से टीम और मजबूत होगी।

afghanistan and ireland

अफगानिस्तानी टीम को अपने बल्लेबाजी क्रम की तरफ ध्यान देना होगा। गेंदबाज अपना काम बखूबी करते हुए दिखाई देंगे। पिच बैटिंग करने के लिए काफी अच्छी होगी और गेंदबाजों को यहाँ मुश्किल हो सकती है। बाउंड्री लाइन भी छोटी होने से गेंदबाजों को मुश्किल होगी।

अफगानिस्तान vs आयरलैंड ड्रीम 11 (AFG vs IRE Dream 11)

विकेटकीपर: रहमानुल्लाह गुरबाज
बल्लेबाज: इजाज अहमदजई, इब्राहिम जादरान, हैरी टेक्टर, पॉल स्टर्लिंग
ऑल राउंडर: कर्टिस कैम्फर, अजमतुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, मार्क अडायर
गेंदबाज: राशिद खान, जोश लिटल
कप्तान: अजमतुल्लाह ओमरजई (कप्तान)
उपकप्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (उपकप्तान)

मौसम की बात की जाए, तो यह साफ़ रहने वाला है और बारिश की कोई संभावना नहीं है, ऐसे में एक पूर्ण मुकाबला देखने को मिलने वाला है। पिच बैटिंग के लिए अच्छी है और बाद में बल्लेबाजी करने का फैसला सही कहा जा सकता है। टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया जा सकता है।

अफगानिस्तान और आयरलैंड की टीमों के बीच कुल 23 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इसमें 16 बार अफगानी टीम को जीत दर्ज करने का मौका मिला है। आयरलैंड की टीम ने 7 मैचों में जीत दर्ज की है। इस मैच के लाइव प्रसारण की बात की जाए, तो भारत में इस मैच का लाइव टेलीकास्ट नहीं किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+