IND vs AFG: अफगानिस्तान के 2 दिग्गजों की वापसी, भारत के खिलाफ मजबूत टी20 टीम घोषित
Afghanistan team against India: अफगानिस्तान की टीम इसी महीने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने वाली है। तीन मैचों की सीरीज के लिए अफगान टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम में कुछ बड़े नामों की वापसी हुई है। हाल ही में अफगानिस्तान ने यूएई के खिलाफ 2-1 से सीरीज जीती है।
राशिद खान को 19 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है लेकिन वह रिकवरी के दौर से गुजर रहे हैं, ऐसे में शायद सीरीज में एक भी मुकाबला नहीं खेल पाएंगे। यूएई में टीम को लीड करने वाले इब्राहिम जादरान इस बार भी अफगानिस्तान टीम की कप्तानी संभालेंगे।

बिग बैश लीग में NOC नहीं मिलने के बाद वापस आए मुजीब उर रहमान को टीम में शामिल किया गया है। इकराम अलिखिल को बैकअप विकेटकीपर के रूप में लाया गया है। यूएई दौरे पर वह बतौर रिजर्व खिलाड़ी खेल रहे थे। अफगानिस्तान टीम को इस सीरीज के लिए नए स्पॉन्सर भी मिले हैं।
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के हेड मीरवाइज अशरफ ने कहा कि हमें तीन मैचों की श्रृंखला के लिए अपने पहले भारत दौरे पर आने की खुशी है। भारत दुनिया की शीर्ष रैंकिंग वाली टीम है और उनके खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में प्रतिस्पर्धा देखना काफी सुखद रहने वाला है। हम समझते हैं कि हमारी टीम अब अंडरडॉग नहीं है।
उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान की टीम भारत दौरे पर तीन मुकाबले खेलने वाली है। पहला मैच 11 जनवरी को मोहाली में खेला जाना है। इसके बाद दूसरा मैच 14 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। तीसरा और अंतिम मुकाबला 17 जनवरी को बेंगलुरु में खेला जाएगा।
अफगानिस्तान की टीम
इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), हजरतुल्लाह जजई, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, करीम जनत, अजमुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, मुजीब उर रहमान, फजल हक फारूकी, फरीद अहमद। नवीन उल हक, नूर अहमद, मोहम्मद सलीम, क़ैस अहमद, गुलबदीन नायब और राशिद खान।












Click it and Unblock the Notifications