ऑस्ट्रेलिया ने खेलने से मना किया तो अफगानिस्तान के खिलाड़ी ने तुरंत बिग बैग लीग छोड़ा, कहा मैं नहीं खेलूंगा

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने खेलने से मना किया था, अब अफगानिस्तानी खिलाड़ी ने जवाब दिया है।

Naveen Ul Haq

Naveen Ul Haq left BBL: ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में नहीं खेलने का निर्णय लिया है। यह सीरीज यूएई में खेली जानी थी। इसके पीछे ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड ने ठोस कारण भी दिया है। सीरीज मार्च में खेली जानी थी। हालांकि इसका कार्यक्रम फ़िलहाल घोषित नहीं हुआ था। ऑस्ट्रेलिया के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए अफगानिस्तान के खिलाड़ी नवीन उल हक ने जवाबी प्रतिक्रिया दी है और बिग बैश लीग टूर्नामेंट में नहीं खेलने का निर्णय लिया है। नवीन ने ट्विटर पर अपने फैसले के बारे में जानकारी दी है।

नवीन उल हक ने दिया जवाब

अफगानिस्तान के खिलाड़ी नवीन उल हक ने कड़े शब्दों में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के फैसले का विरोध किया और लिखा कि समय आ गया है और मैं भी बिग बैश लीग में नहीं खेलूंगा। जब तक वे इस तरह के बचकाना फैसलों को बंद नहीं करेंगे, तब तक मैं नहीं खेलूंगा। एकमात्र टेस्ट मैच में भी उन्होंने ऐसा किया था और अब वनडे सीरीज को लेकर भी वही निर्णय लिया गया। जब एक देश काफी चीजों से गुज़र रहा है तब आप समर्थन करने के बजाय ख़ुशी छीन रहे हैं।

तालिबान के कारण ऑस्ट्रेलिया पीछे हटा

अफगानिस्तान में इस समय तालिबानी सरकार है और वहां महिलाओं के ऊपर काफी सारे प्रतिबंध हैं। अफगानिस्तान की महिला क्रिकेट टीम बनाने के पक्ष में भी तालिबानी सरकार नहीं है। पुरुषों की तुलना में अफगानिस्तानी महिलाओं के पास सीमित अधिकार हैं। इसे देखते हुए ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान टीम के खिलाफ सीरीज खेलने से मना कर दिया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में दोनों देशों के बीच एक टेस्ट भी होना था लेकिन उसको भी रद्द कर दिया गया था।

नवीन उल हक सिडनी सिक्सर्स से खेल रहे थे

ऑस्ट्रेलिया के टी20 टूर्नामेंट बिग बैश लीग के मौजूदा सीजन में नवीन उल हक सिडनी सिक्सर्स टीम का हिस्सा थे। वह इस टीम के लिए इस सीजन दो मैच भी खेल चुके थे। उनके नाम 2 विकेट भी हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा वनडे सीरीज से हटने का निर्णय लेने के बाद इस खिलाड़ी ने भी ऑस्ट्रेलिया में नहीं खेलने का निर्णय लिया। उन्होंने अपना फैसला बताने में ज्यादा देरी नहीं की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+