AFG vs IRE: मैच शुरू होने वाला था तभी बदल दिया स्टेडियम, जानिए अफगानिस्तान-आयरलैंड टेस्ट में ऐसा क्यों हुआ
AFG vs IRE Test Venue: अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच एकमात्र टेस्ट मैच आज शुरू हो गया। हालांकि इस मैच से पहले नाटकीय अंदाज में वेन्यू बदल दिया गया। इसके पीछे कुछ कारण रहे हैं। पहले से निर्धारित स्टेडियम में मुकाबला आयोजित नहीं किया जा सका।
यह टेस्ट मुकाबला अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में आयोजित किया जाना था। इसके बाद अंतिम समय में वेन्यू में बदलाव कर दिया गया। अबुधाबी स्कूल स्पोर्ट्स कॉम्पीटीशन के चलते इस मुकाबले का वेन्यू अंतिम समय में बदल दिया गया।

अबुधाबी में ही स्थिति एक दूरे स्टेडियम में इसे स्थानांतरित कर दिया गया। यह मैच अब टोलरेंस ओवल में खेला जा रहा है। हालांकि सीटिंग क्षमता को देखा जाए, तो टोलरेंस ओवल छोटा है। शेख जायद स्टेडियम में 20 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है लेकिन टोलरेंस ओवल में महज 12 हजार दर्शक ही बैठ सकते हैं।
अबुधाबी क्रिकेट और स्पोर्ट्स हब के सीईओ ने कहा कि हमारी योजना वेन्यू में बदलाव की नहीं थी लेकिन 1 से लेकर 3 मार्च तक शिक्षा विभाग ने स्कूल चैम्पियनशिप के लिए यह वेन्यू चुना था। इसके बाद हमने वेन्यू बदलने के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड से सपोर्ट माँगा और वेन्यू में बदलाव कर दिया गया।
वेन्यू बदलने का असर शायद अफगानिस्तान की बैटिंग पर पड़ा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम तश के पत्तों की तरह बिखर गई। इब्राहिम जादरान ने 53 रनों का योगदान किया। पूरी टीम महज 155 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई।
निचले क्रम से अफगानिस्तान के लिए करीम जनत ने अच्छी बल्लेबाजी की और नाबाद 41 रनों की पारी खेली। अन्य सभी बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए। आयरलैंड के लिए मार्क अडायर ने धांसू गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट अपने नाम किये। क्रैग यंग ने 2 और कर्टिस कैम्फर ने 2 विकेट अपने नाम किये, 1 विकेट मैकार्थी को भी मिला।












Click it and Unblock the Notifications