ZIM vs AFG: राशिद खान ने झटके 11 विकेट, 1394 बाद अफगानिस्तान को मिली जीत, बना गजब का रिकॉर्ड

Afghanistan Defeat Zimbabwe: अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हराकर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से जीत ली। इस जीत में अफगानिस्तान के स्टार गेंदबाज राशिद खान की शानदार प्रदर्शन ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने मैच में कुल 11 विकेट लिए, जिनमें से 7 विकेट उन्होंने दूसरी पारी में हासिल किए। यह राशिद खान के टेस्ट करियर में दूसरी बार है जब उन्होंने एक पारी में 7 विकेट चटकाए हैं।

अफगानिस्तान ने दर्ज की धमाकेदार जीत (Afghanistan Defeat Zimbabwe)

राशिद खान के बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन ने अफगानिस्तान को सीरीज जीतने में मदद की। पहले टेस्ट मैच में ड्रॉ के बाद दूसरे मैच में अफगानिस्तान ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के अंतिम दिन मात्र 15 गेंद शेष रहते 72 रन से जीत दर्ज कर दो मैचों की सीरीज को अपने नाम किया। पिछले 4 सालों से अफगानिस्तान को जीत का इंतजार था और आखिरकार 1394 दिन बाद टीम ने जीत हासिल की।

Afghanistan 1

जिम्बाब्वे का निराशाजनक प्रदर्शन

सोमवार को बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे की टीम 205 रन पर आउट हो गई, कप्तान क्रेग एर्विन के रूप में आखिरी विकेट गिरा, क्योंकि मेजबान टीम अपने कल के स्कोर में कोई इजाफा नहीं कर पाई और उसने अपने आखिरी दो विकेट केवल 13 मिनट में गंवा दिए।

राशिद खान ने किया कमाल

रिचर्ड नगारवा तीन रन बनाकर रन आउट हो गए, इससे पहले कि प्लेयर ऑफ द मैच राशिद खान ने जिम्बाब्वे के शीर्ष स्कोरर एर्विन (103 गेंदों पर 53 रन) को एलबीडब्ल्यू आउट कर मैच में 11 विकेट अपने नाम किए। राशिद ने जिम्बाब्वे को कई बार बारिश के कारण बाधित हुए मैच में परेशान किया।

राशिद ने बनाया गजब का रिकॉर्ड

राशिद खान ने अब तक अपने टेस्ट करियर में 6 मैचों में 20.44 की औसत के साथ 45 विकेट हासिल किए हैं। इस प्रदर्शन के कारण वह शुरुआती 6 टेस्ट मैचों के बाद संयुक्त रूप से दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में दक्षिण अफ्रीका के वर्नोन फिलेंडर को पीछे छोड़ दिया है। फिलेंडर और राशिद के 45-45 विकेट के आंकड़े के बाद शुरुआती 6 टेस्ट मैचों में उनसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया के चार्ली टर्नर हैं, जिन्होंने 50 विकेट हासिल किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+