अफगानिस्तान टीम के अहम सदस्य को आया हार्ट अटैक, टी20 वर्ल्ड कप में अफरा-तफरी का माहौल, कौन है यह शख्स?
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अफगानिस्तान की टीम पहले ही मैदान पर खराब दौर से गुजर रही है, और अब मैदान के बाहर भी उनके लिए एक बेहद डराने वाली खबर आई है। टीम के मुख्य परफॉर्मेंस एनालिस्ट केसी रामा सुब्रमण्यन को दिल्ली के एक होटल में सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
खबरों के मुताबिक दिल्ली के होटल में अचानक सुब्रमण्यनकी तबीयत बिगड़ गई और वे गिर पड़े। उन्हें तुरंत दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें 'माइल्ड हार्ट अटैक' आया है। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने तुरंत उनकी एंजियोप्लास्टी (Angioplasty) की।

सोमवार को यूएई के खिलाफ होने वाले ग्रुप डी मुकाबले से पहले जब टीम राजधानी पहुंची, उसके कुछ ही समय बाद यह घटना हुई। स्थिति पर नजर रख रहे सूत्रों के अनुसार, मेडिकल आपात स्थिति को तुरंत संभाल लिया गया और समय रहते आवश्यक इलाज उपलब्ध कराया गया।
रामासुब्रमण्यन को टीम के भीतर काफी सम्मान दिया जाता है और खिलाड़ी उन्हें बेहद पसंद करते हैं। चेन्नई में रहकर वह टीम की रणनीति, डेटा विश्लेषण और मैच तैयारियों में अहम भूमिका निभाते रहे हैं, जिससे उनका योगदान काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।
अफगान टीम ने दी बड़ी टीमों को टक्कर
हालांकि यह स्वास्थ्य संबंधी घटना ऐसे वक्त में सामने आई है जब अफगानिस्तान का प्रदर्शन टूर्नामेंट में उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। राशिद खान की कप्तानी में टीम ने अपने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ की, जहां 182 रन बनाने के बावजूद उन्हें पांच विकेट से हार झेलनी पड़ी।
इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। दोनों टीमें 187-187 रन पर बराबरी पर रहीं और नतीजा निकालने के लिए दो सुपर ओवर का सहारा लेना पड़ा। आखिरकार अफगानिस्तान को इस कांटे की टक्कर में हार का सामना करना पड़ा।
अफगान टीम का प्रदर्शन रहा खराब
अफगानिस्तानी टीम दो मैचों में हारने के बाद दबाव में है और सुपर आठ में जाने की संभावना भी लगभग खत्म हो गई है। अफगानिस्तान की टीम को अब अपने सभी बचे हुए लीग मुकाबले जीतने होंगे।












Click it and Unblock the Notifications