ऑस्ट्रेलिया ने किया वनडे सीरीज खेलने से इनकार, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जताई नाराजगी

Afghanistan Cricket Board News: अफगानिस्तान में तालिबानी सरकार द्वारा महिलाओं के प्रति किये जा रहे दुर्व्यवहार को देखते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बड़ा फैसला लिया है।

Afghanistan Cricket Board

Afghanistan Cricket Board News: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने से इनकार कर दिया है। अफगानिस्तान के खिलाफ मार्च में होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से ऑस्ट्रेलिया ने हटने का फैसला किया है। क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने अपने ऑफिशियल स्टेटमेंट में कहा कि आईसीसी सुपर लीग के अंतर्गत अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले तीन मैचों की वनडे सीरीज में वह हिस्सा नहीं लेगा।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उठाया बड़ा कदम

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उठाया बड़ा कदम

ऑस्ट्रेलिया को मार्च में यूएई में अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी थी। लेकिन अब इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के फैसले पर अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नारजगी जाहिर की है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के मार्च में अफगानिस्तान वनडे सीरीज से हटने के फैसले से हम बेहद निराश हैं। हम आधिकारिक तौर पर इस मुद्दे पर आईसीसी को लिखेंगे।

राशिद खान ने भी जाहिर किया गुस्सा

राशिद खान ने भी जाहिर किया गुस्सा

अफागानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर राशिद खान ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इस फैसले पर गुस्सा जाहिर किया है। राशिद खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने लिखा कि मुझे यह जानकारी काफी दुख हुआ है। हमने वर्ल्ड लेवल पर अपने खेल को बेहतर किया है। मुझे अपने देश का प्रतिनिधित्व करने पर बहुत गर्व है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस वजह से लिया ये फैसला

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस वजह से लिया ये फैसला

अफगानिस्तान में तालिबानी सरकार द्वारा महिलाओं पर किए जा रहे अत्याचारों को देखते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने यह फैसला लिया है। लेकिन इस फैसले से अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी बेहद निराश हैं। ऐसा पहली बार नहीं है, इससे पहले भी ऑस्ट्रेलिया अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने से मना कर चुकी है। अफगानिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टेस्ट मैच खेलने से भी ऑस्ट्रेलिया इनकार कर चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+