अफगानिस्तान के कोच का चौंकाने वाला बयान, बोले- हमे इस बारे में बताया ही नहीं गया

एशिया कप के आखिरी लीग मुकाबले में अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। अफगानिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ इस मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया हालांकि अफगानिस्तान की टीम को इस मैच में 2 रन से हार मिली, लेकिन टीम के प्रदर्शन ने हर किसी का दिल जीत लिया।

इस मैच में श्रीलंका ने 292 रन का लक्ष्य रखा था। लेकिन इस लक्ष्य में एक अहम बात यह थी कि एशिया कप के सुपर फोर में जगह बनाने के लिए अफगानिस्तान को इस लक्ष्य को 37.1 ओवर में ही हासिल करना था।

afghanistan

मैच में अफगानिस्तान ने काफी तेज बल्लेबाजी की, कप्तान नबी ने अफगानिस्तान की ओर से सबसे तेज अर्थशतक लगाया, बावजूद इसके अफगानिस्तान को मैच में हार का मुंह देखना पड़ा।

लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि अफगानिस्तान के हेड कोच जोनाथन ट्रॉट ने कहा कि हमे इस बात की जानकारी नहीं दी गई थी सुपर फोर में जगह बनाने के लिए हमारे पास मौका था। दरअसल अफगानिस्तान को 37.1 ओवर में जीत दर्ज करनी थी।

दरअसल 37.1 ओवर में अगर अफगानिस्तान 292 रन बना लेती तो वह एशिया कप के सुपर फोर में जगह बना लेती। लेकिन जब अफगानिस्तान 37.0 ओवर में अफगानिस्तान ने 289 रन बना लिए थे। इस वक्त राशिद खान जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन 38वें ओवर में मुजीब स्ट्राइक पर थे और पहली ही गेंद पर वह आउट हो गए। लेकिन इसके बाद भी अफगानिस्तान के पास सुपर फोर में बनाने का मौका था।

अगर अफगानिस्तान 37.2 ओवर 293 रन, 37.3 ओवर में 294 रन, 37.5 ओवर में 295 रन, 38 ओवर में 296 रन बना लेती तो अफगानिस्तान सुपर फोर में क्वालिफाई कर लेती। लेकिन अफगानिस्तान के कोच ट्रॉट ने कहा कि हमे इस बात की जानकारी नहीं थी 37.1 ओवर के बाद भी हम सुपर फोर में जा सकते थे।

हमे सिर्फ यह बताया गया था कि अगर 37.1 ओवर में हम लक्ष्य को हासिल कर लेते हैं तो सुपर फोर में जा सकते हैं। हमे नहीं पता था कि हम 37.1 ओवर के बाद भी जीत सकते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+