BAN vs AFG: बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम का ऐलान, राशिद खान की वापसी
Rashid Khan returns to Afghanistan ODI squad: अफगानिस्तान वनडे टीम में राशिद खान को नूर अहमद की जगह शामिल किया गया है।
Rashid Khan returns to Afghanistan ODI squad: अफगानिस्तान वनडे टीम में राशिद खान की वापसी हुई है। टेस्ट मैच में आराम करने के बाद राशिद एक बार फिर अफगानिस्तान के लिए गेंद और बल्ले से कमाल दिखाते नजर आएंगे। अफगानिस्तान के युवा स्पिर नूर अहमद को इस सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं दी गई है।
अफगानिस्तान की टीम का ऐलान: शहीदुल्ला, जिया-उर-रहमान, वफादार मोमंद, मोहम्मद सलीम और सैयद शिरजाद को वनडे टीम में शामिल किया गया है। इन सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर बोर्ड की नजरे रहेगी। वनडे वर्ल्ड कप के लिहाज से अफगानिस्तान के लिए यह वनडे सीरीज काफी अहम मानी जा रही है।

राशिद खान की वापसी: राशिद खान की वापसी से अफगानिस्तान की टीम को बड़ी राहत मिली है। राशिद पीठ की समस्या के कारण श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले दो मैचों में शामिल नहीं हो सके थे। राशिद खान ने आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के लिए दमदार प्रदर्शन किया था।
लाइव मैच देखने का ये है तरीका: बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच वनडे मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से होगी। मैच का लाइव प्रसारण टीवी पर नहीं देखा जा सकता है। हालांकि, फैंस मोबाइल पर फैनकोड एप के जरिए उठा सकते हैं। इसके अलावा दोनों टीमों के ट्विटर हैंडल से मैच का अपडेट हासिल किया जा सकता है।
जानिए कब और कहां खेले जाएंगे मैच
पहला वनडे मैच 5 जुलाई को जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम, चटोग्राम
दूसरा वनडे 8 जुलाई को जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम, चटोग्राम
आखिरी वनडे मैच 11 जुलाई को जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम, चटोग्राम
बांग्लादेश वनडे के लिए अफगानिस्तान टीम: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, राशिद खान, अजमतुल्ला उमरजई, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान, इजहारुलहक नवीद शाहिदुल्लाह, जिया-उर-रहमान, वफ़ादार मोमंद, मोहम्मद सलीम, सैयद शिरज़ाद।
अफगानिस्तान बैकअप रिजर्व: करीम जनत, जुबैद अकबरी, कैस अहमद, इहसानुल्लाह जनत, गुलबदीन नायब, शराफुद्दीन अशरफ, नवीन-उल-हक, फरीद मलिक, दरवेश रसूली, इशाक रहीमी।
वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम: तमीम इकबाल (कप्तान), लिटन दास, नजमुल हुसैन शंटो, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम, तौहीद हरिदॉय, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, तस्किन अहमद, एबादत हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, शोरफुल इस्लाम, अफीफ हुसैन और मोहम्मद नईम।












Click it and Unblock the Notifications