AFG vs IND: वैभव सूर्यवंशी के कारण बढ़ी कई खिलाड़ियों की टेंशन, प्लेइंग इलेवन को लेकर जोरदार माथापच्ची

AFG vs IND: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 से पहले टीम इंडिया की सबसे बड़ी परेशानी खिलाड़ियों की कमी नहीं, बल्कि ज्यादा ऑप्शंस है। एक तरफ वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा बल्लेबाज को लगातार मौके देने का सवाल है, तो दूसरी तरफ संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे विकल्प भी मौजूद हैं। इन सबके बीच उपकप्तान तिलक वर्मा की बल्लेबाजी जगह को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

यही वजह है कि 13 सितंबर को अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले मुकाबले से पहले प्लेइंग इलेवन का फैसला सिर्फ किसी एक खिलाड़ी के अंदर या बाहर होने तक सीमित नहीं है। एक बदलाव से बल्लेबाजी क्रम का पूरा ढांचा बदल सकता है। भारत के पास इस सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ी प्रमुख बल्लेबाजी विकल्प हैं।

Vaibhav Sooryavanshi

वैभव को खिलाया तो चुनौती कम नहीं होगी

इंग्लैंड दौरे पर संजू सैमसन की जगह वैभव को मौका मिला था। अब संजू की वापसी के बाद सबसे आसान सवाल यही है कि दोनों में से किसे खिलाया जाए। अजिंक्य रहाणे ने भी संजू, अभिषेक और ईशान को टॉप-3 में बनाए रखने की सलाह दी है और कहा है कि वैभव को आगे पर्याप्त मौके मिलेंगे।

टीम मैनेजमेंट अगर वैभव को ही ओपनिंग स्लॉट में बनाए रखने का फैसला करता है, तो मामला केवल संजू तक नहीं रुकता। ईशान किशन को विकेटकीपिंग के साथ बल्लेबाजी क्रम में फिट करना होगा और उसके बाद श्रेयस अय्यर व तिलक वर्मा की जगह भी तय करनी होगी। वैभव ने भारत के लिए अब तक 6 टी20 इंटरनेशनल मैचों में उन्होंने 193 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट 189.22 है और वह 14 छक्के भी लगा चुके हैं।

तिलक की जगह पर भी बड़ा सवाल

यही वह हिस्सा है जो चयन की इस गुत्थी को 'संजू बनाम वैभव' की बहस से अलग करता है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने भी टीम के बल्लेबाजी कॉम्बिनेशन पर बात करते हुए तिलक वर्मा के बल्लेबाजी क्रम को लेकर सवाल उठाया है। उनके सामने सवाल था कि इतने सारे विकल्पों के बीच तिलक आखिर किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे।

tilak varma

तिलक को टीम में उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है, इसलिए उन्हें बाहर करना फिलहाल आसान विकल्प नहीं दिखता। ऐसे में अगर वैभव, अभिषेक और ईशान-संजू में से तीन बल्लेबाजों को ऊपर जगह मिलती है, तो श्रेयस और तिलक के लिए बल्लेबाजी क्रम को लेकर टीम मैनेजमेंट को स्पष्ट योजना बनानी होगी।

ईशान की फिटनेस को लेकर आया अपडेट

ईशान किशन को अभ्यास के दौरान पीठ में मामूली परेशानी हुई थी और उन्होंने नेट सत्र बीच में छोड़ दिया था। हालांकि तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने बाद में कहा कि ईशान ठीक हैं और चिंता की कोई बात नहीं है। इसलिए अभी उनकी अनुपस्थिति को तय मानना सही नहीं होगा।

ishan kishan

यानी भारत के सामने असली सवाल यह है कि वह फॉर्म, निरंतरता और टीम बैलेंस में किसे प्राथमिकता देता है। वैभव को खिलाने का फैसला केवल एक युवा खिलाड़ी को मौका देना नहीं होगा, बल्कि उससे यह भी तय होगा कि संजू, ईशान और तिलक जैसे खिलाड़ियों को किस भूमिका में रखा जाए।

ईशान की दावेदारी सिर्फ विकेटकीपिंग या हालिया फॉर्म तक सीमित नहीं है। वह भारत के लिए 55 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 1608 रन बना चुके हैं और अब एमएस धोनी के 1617 रन से सिर्फ 10 रन दूर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+