AFG vs IND: भारतीय टीम में आज होंगे दो बड़े बदलाव? क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
AFG vs IND: भारत के सामने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 से पहले एक ऐसा सवाल खड़ा हो गया है, जिसका जवाब सिर्फ एक खिलाड़ी के नाम से नहीं मिलेगा। सवाल यह है कि टीम मैनेजमेंट इस सीरीज को केवल जीतने के लिए देख रहा है या अगले बड़े टूर्नामेंटों के लिए अपनी तस्वीर भी साफ करना चाहता है।
पहले मैच में भारत ने सात विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। अभिषेक शर्मा ने 32 गेंदों पर 82 रन की तूफानी पारी खेली, दूसरी तरफ संजू सैमसन सिर्फ 10 रन बनाकर लौट गए। यही पारी अब वैभव सूर्यवंशी को लेकर बहस को और तेज कर रही है।

क्यों वैभव को मिलना चाहिए मौका?
संजू को पहले मैच में मौका मिलना अपने आप में हैरानी की बात नहीं थी। वह अनुभवी खिलाड़ी हैं और टी20 क्रिकेट में अपनी क्षमता साबित कर चुके हैं। समस्या यह है कि उनके सामने अब एक ऐसा खिलाड़ी बैठा है, जिसे टीम ने खुद भविष्य की योजना में जगह दी है। ज़िम्बाब्वे में प्लेयर ऑफ़ द सीरीज बनने के बाद खुद के घर में हो रही सीरीज से वैभव को बाहर करना सही नहीं है।
सवाल यह नहीं है कि उन्हें अचानक टीम में क्यों लाया गया, बल्कि सवाल यह है कि जब उन्हें चुना गया है तो मौका कब मिलेगा। पहले मैच में संजू के 10 रन पर आउट होने के बाद यह सवाल स्वाभाविक तौर पर और बड़ा हो गया है।
संजू के बाहर रहने से नहीं पड़ेगा फर्क
संजू के बाहर रहने पर भी टीम में कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। विकेटकीपिंग करने के लिए ईशान किशन पहले से ही मौजूद हैं। ऐसे में वैभव को लाने का फैसला होना ही चाहिए। दर्शकों के भी कई वीडियो ऐसे आए हैं, जिनमें उनका कहना है कि वैभव के लिए ही टिकट खरीदा गया था और उनको ही मौका नहीं दिया गया।
क्या टीम इंडिया में होंगे दो बदलाव?
भारत को गेंदबाजी में बदलाव करना ही पड़ेगा। वरुण चक्रवर्ती साइड स्ट्रेन के कारण अफगानिस्तान के बाकी टी20 मैचों से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह रवि बिश्नोई को मौका मिलने की संभावना है। वरुण की एशियन गेम्स उपलब्धता पर भी फिलहाल स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है। संजू को बाहर कर वैभव को लाने से मैच में दूसरा बदलाव हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications
