Adam Zampa ने बल्लेबाज को मांकडिंग किया, अम्पायर ने नॉट आउट दिया, हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो वायरल
बिग बैश लीग में एक मैच के दौरान यह ड्रामा देखने को मिला। नॉन स्ट्राइक छोर पर रन आउट बल्लेबाज को अम्पायर ने एक खास कारण से आउट नहीं दिया।

Adam Zampa Mankad Run Out: आईसीसी के नियमों में मांकडिंग को रन आउट माना जाता है। नए नियमों के अनुसार इसे नॉन स्ट्राइक छोर पर रन आउट कहते हैं। ऐसा कुछ मौकों पर देकने को मिला है, जब नॉन स्ट्राइक से बल्लेबाज क्रीज से बाहर आता है, तो उसे रन गेंदबाज रन आउट करता है। ऑस्ट्रेलिया के घरेलू टी20 टूर्नामेंट बिग बैश लीग में भी कुछ यही हुआ लेकिन अम्पायर ने बल्लेबाज को नॉट आउट दिया और एक ड्रामा हुआ।
मेलबर्न स्टार्स के कप्तान एडम जैम्पा ने रेनेगेड्स के बल्लेबाज टॉम रोजर्स को आउट करने के लिए नॉन स्ट्राइक छोर पर विकेट उड़ा देते हैं और अपील करते हैं। लेकिन तीसरे अम्पायर के कहने पर मैदानी अम्पायर बल्लेबाज को सुरक्षित घोषित कर देता है। एक बार तो बल्लेबाज पवेलियन लौटने के लिए तैयार हो गए थे लेकिन अम्पायर ने रोक दिया। इसके पीछे एक बड़ा कारण था।
रेनेगेड्स की पारी के अंतिम ओवर के दौरान यह घटना सामने आई। एडम जैम्पा गेंदबाजी करते हुए रुक गए और नॉन स्ट्राइक छोर से बल्लेबाज टॉम रोजर्स बाहर थे। जैम्पा ने गिल्लियां बिखेरते हुए अपील की। अम्पायर ने नॉट आउट दिया और कहा कि आपने आउट करने से पहले गेंदबाजी का पूरा एक्शन कर दिया था। गेंद छोड़ने से पहले आप वापस आ गए और आउट कर दिया। इस वजह से बल्लेबाज आउट नहीं है। एक्शन करने से पहले आउट किया जा सकता था।
ब्रेक के बाद ब्रेट ली ने कमेंट्री के दौरान कहा कि अगर गेंदबाजी की जगह से आगे जाने के बाद गेंदबाज मांकडिंग करता है, तो बल्लेबाज को नॉट आउट दिया जाता है। हालांकि ब्रेट ली ने यह भी कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से इस तरह के नियम का समर्थन नहीं करता और मुझे इस रन आउट का नियम भी पसंद नहीं है।
उल्लेखनीय है कि जैम्पा ने लगभग गेंद डाल ही दी थी लेकिन इसे छोड़ने से पहले वह वापस विकेट के पास आ गए और आउट कर अपील करने लगे। बल्लेबाज उनका एक्शन पूरा होने के बाद क्रीज से बाहर आया था। ऐसे में अम्पायर ने सभी चीजों को देखने के बाद अपना निर्णय सुनाया और जैम्पा को निराशा हाथ लगी। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications