Sitanshu Kotak: आयरलैंड T20I के लिए टीम इंडिया को मिला नया हेड कोच, राहुल द्रविड़ की जगह संभालेंगे कमान

India vs Ireland T20 2023: भारतीय क्रिकेट टीम टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड का दौरा करने के लिए तैयार है। हालांकि, मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को इस कार्यभार से आराम दिया गया है, इसके अलावा वीवीएस लक्ष्मण जोकि आमतौर पर ऐसे मामलों में द्रविड़ की जगह लेते हैं, वह भी दौरा नहीं करेंगे।

आयरलैंड दौरे के लिए सितांशु कोटक होंगे मुख्य कोच
भारत के दो दिग्गजों की अनुपस्थिति में युवा टीम की जिम्मेदारी दिग्गज सितांशु कोटक (Sitanshu Kotak) को मिलेगी, जोकि टीम इंडिया के मुख्य कोच की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। कोटक वर्तमान में एनसीए में भारत ए टीम के मुख्य कोच हैं।

Rahul Dravid and Jasprit Bumrah

लक्षण को मिली ये खास जिम्मेदारी
कई रिपोर्टों के अनुसार, लक्ष्मण को आयरलैंड दौरे पर भारतीय टीम का मुख्य कोच माना जा रहा था, लेकिन उनका अगला काम बेंगलुरु के पास एक 'हाई परफॉर्मेंस ट्रेनिंग कैंप' की देखरेख करना है। यह कैंप तीन सप्ताह तक चलेगा, जिससे कारण वह 18 अगस्त से शुरू होने वाले आयरलैंड टी20ई के लिए अनुपलब्ध हो जाएंगे।

साईराज बहुतुले टीम के गेंदबाजी कोच होंगे
यह भी बताया गया है कि कोटक के साथ साईराज बहुतुले टीम के गेंदबाजी कोच होंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया ने एक सूत्र के हवाले से कहा बताया कि, 'कोटक और साईराज बहुतुले (गेंदबाजी कोच) तीन मैचों की टी20 सीरीज (18-23 अगस्त तक) के लिए जसप्रीत बुमरा एंड कंपनी के साथ यात्रा करेंगे।'

'क्योंकि लक्ष्मण 16 अगस्त से 5 सितंबर तक हाई परफॉर्मेंस ट्रेनिंग कैंप का संचालन करेंगे, जिसके लिए युवा खिलाड़ी जैसे अभिषेक शर्मा, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, प्रभसिमरन सिंह, साई सुदर्शन, आकाश सिंह, राजवर्धन हंगरगेकर और दिव्यांश सक्सेना को बीसीसीआई ने बुलाया है।'

सीरीज में केवल टी20ई मैच होंगे, लेकिन यह भारतीय टीम मैनेजमेंट के लिए काफी महत्वपूर्ण है, जसप्रीत बुमरा की वापसी को ध्यान में रखते हुए और इसमें ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा इत्यादि जैसे युवा खिलाड़ी शामिल होंगे।

सितांशु के पास दो साल तक भारत ए टीम को कोचिंग देने का अनुभव है। ऐसे में आयरलैंड का अवसर उन्हें अगली पीढ़ी के कुछ भारतीय खिलाड़ियों के साथ काम करने का एक बड़ा मैका लेकर आया है, जोकि भविष्य में खेल के महान खिलाड़ी बन सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+