World Cup से पहले ICC ने किया धर्मशाला स्टेडियम का निरीक्षण, जानें किसके बीच होगा यहां पहला मुकाबला

ICC Cricket World Cup 2023: भारत की मेजबानी में होने जा रहे आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो रही है। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। इस दौरान भारत के जिन 10 वेन्यू पर कुल 48 मैच खेले जाएंगे, उनमें एक धर्मशाला स्टेडियम भी है, जोकि टूर्नामेंट के पांच मुकाबलों की मेजबानी करेगा।

आगामी विश्व कप से पहले स्टेडियम की तैयारियों की जांच करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की टीम ने धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम (Dharamsala Cricket Stadium) का दौरा किया है। दरअसल, आईपीएल अध्यक्ष अरुण धूमल, जो पहले हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के प्रमुख थे, उन्होंने मीडिया को बताया कि 'नियमित दौरा' सफल रहा, और टीम ने हरी झंडी दे दी है।

Dharamsala Cricket Stadium

धूमल ने बताया कि, 'हम पिछले साल से आयोजन स्थल पर काम कर रहे हैं और अब यह विश्व कप मैचों के लिए पूरी तरह से तैयार है।' आईसीसी (ICC) और बीसीसीआई (BCCI) की एक टीम आज दोपहर आयोजन स्थल पर पहुंची थी और उन्होंने अपनी नियमित यात्रा के दौरान हमारी सुविधाओं और तैयारियों का जायजा लिया। वे नई आउटफ़ील्ड और पिचों से बहुत खुश थे और जल्द ही एक विस्तृत रिपोर्ट में अपनी आगे की टिप्पणियां साझा करेंगे।

ये भी पढ़ें- WI vs IND: 'आप MS Dhoni नहीं हैं...,' ईशान किशन ने पूर्व दिग्गज को On-Air दिया तगड़ा जवाब, देखें Video

पांच मैचों की मेजबानी करेगा एचपीसीए स्टेडियम
बहुप्रतीक्षित वनडे विश्व कप 2023 के कार्यक्रम की घोषणा हो चुकी है। भारत इस टूर्नामेंट का एक महत्वपूर्ण मैच धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने के लिए तैयार है। धर्मशाला का एचपीसीए स्टेडियम वनडे विश्व कप 2023 के पांच मैचों की मेजबानी करेगा।

धर्मशाला में वनडे विश्व कप 2023 के मैच का शेड्यूल

  • 7 अक्टूबर को बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान का मैच
  • 10 अक्टूबर को इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश
  • 17 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड
  • 22 अक्टूबर को भारत बनाम न्यूजीलैंड
  • 28 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+