WI vs IND: 'आप MS Dhoni नहीं हैं...,' ईशान किशन ने पूर्व दिग्गज को On-Air दिया तगड़ा जवाब, देखें Video

India vs West Indies T20 Seires: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच आज त्रिनिदाद में खेला जाएगा। इस दौरान एक बार फिर विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन से तूफानी प्रदर्शन की उम्मीद होगी। टीम इंडिया के स्टार के लिए वेस्टइंडीज दौरा सफल रहा है। उन्होंने सभी वनडे मैचों में अर्धशतक जड़कर अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया हैं।

इस बीच भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा और ईशान किशन के बीच हुई मजेदार बातचीत का वीडियो सामने आया है। उन्होंने स्टंपिंग अपील के दौरान मैच की कमेंट्री कर रहे आकाश चोपड़ा को कुछ ऐसा जवाब दिया जोकि अब जमकर वायरल हो रहा है।

Ishan Kishan

ईशान किशन ने आकाश चोपड़ा को दिया जवाब
दरअसल, ईशान किशन ने वेस्टइंडीज के एक खिलाड़ी को स्टंपिग किया था, इस बीच आकाश चोपड़ा ने ऑनएयर (On-Air) कहा कि, 'यह बहुत दुर्लभ (Rare) है कि आप स्टंपिंग और रन आउट का रिव्यू करते हैं। मैं खिलाड़ी के पैर जमीन पर देख रहा हूं। आप रांची से आ सकते हैं, लेकिन आपका नाम एमएस धोनी नहीं है।' ईशान ने स्टंप-माइक से वह टिप्पणी सुनी, और उत्तर दिया कि 'हां, फिर ठीक है।'

चोपड़ा ने फिर कहा, 'ईशान ने जवाब भी दिया है, कितना प्यारा है ईशान। हम तुमसे प्यार करते हैं।' इस वाकया का वीडियो फिर खुद चोपड़ा ने शेयर किया।

दरअसल, टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की, जिसके लिए ईशान किशन को 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' भी चुना गया। मैच के बाद किशन ने कहा कि, 'मैंने जो फिनिशिंग दी उससे मैं इतना खुश नहीं हूं। मुझे सेट होने के बाद बड़ा स्कोर बनाना था। मेरे सीनियर्स ने मुझसे यही कहा था, मुझे रुकना चाहिए था और बड़ा स्कोर करना चाहिए था। मैं अगली बार यही कोशिश करूंगा।'

उन्होंने कहा कि, 'मैंने यहां कुछ टूर्नामेंट खेले हैं और मैं जानता हूं कि यहां विकेट कैसे खेलते हैं, वास्तव में अगले टी20 विश्व कप के बारे में नहीं सोच रहे हैं। आगामी टूर्नामेंटों पर ध्यान केंद्रित करते हुए, आप जानते हैं कि एक टूर्नामेंट आपके जीवन को कैसे बदल सकता है। हम अभी केवल उसी पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+