U19 Asia Cup में चमके वैभव सूर्यवंशी, महज 56 गेंदों में जड़ दिया ताबड़तोड़ शतक, उड़ाए 9 छक्के!
ACC Men U19 Asia Cup 2025: भारतीय क्रिकेट के फ्यूचर माने जाने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला लगातार हल्ला बोल रहा है। वैभव सूर्यवंशी ने एसीसी मेन्स अंडर 19 एशिया कप 2025 में एक बार फिर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का जलवा दिखाया है। भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच हुए मुकाबले में 14 वर्षीय इस बल्लेबाज ने शतक जड़कर ने अपनी काबिलियत का परिचय दिया है।
सूर्यवंशी ने सिर्फ 56 गेंदों में जड़ा शतक (ACC Men U19 Asia Cup 2025)
वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 56 गेंदों में शतक पूरा किया। वैभव ने अपनी पारी के दौरान बड़े शॉट्स खेलने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। उनकी पारी में चौके और छक्कों की बरसात देखने को मिली। उन्होंने अपनी शतकीय पारी के दौरान कुल 9 छक्के लगाए। जिससे यूएई के गेंदबाज पूरी तरह दबाव में आ गए। वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

आयुष म्हात्रे के लिए कुछ खास नहीं रहा मैच
एक ओर जहां वैभव ने शानदार प्रदर्शन किया, वहीं दूसरी ओर भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे के लिए यह मुकाबला कुछ खास नहीं रहा। यूएई के खिलाफ म्हात्रे सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। वह ऐसे समय में क्रीज पर आए थे जब टीम को एक स्थिर नींव की जरूरत थी, लेकिन जल्दी आउट होने से टीम पर क्षण भर का दबाव आ गया था।
वैभव ने किया कमाल
कप्तान आयुष म्हात्रे के साथ ओपनिंग करने आए वैभव ने दूसरे ही ओवर में चौका लगाकर अपना खाता खोला और तुरंत ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की शुरुआत कर दी। तीसरे ओवर में कप्तान म्हात्रे का विकेट जरूर गिरा, लेकिन इसका असर वैभव की आक्रामक शैली पर बिल्कुल नहीं पड़ा। वैभव ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी और चौके-छक्के लगाते हुए सिर्फ 30 गेंदों में अपना पहला अर्धशतक (फिफ्टी) पूरा कर लिया।
अर्धशतक पूरा करने के बाद वह और भी ज्यादा खतरनाक हो गए। उन्होंने अपनी पारी की गति को बरकरार रखा और अगला पचास रन (50 से 100 तक) केवल 26 गेंदों में ही जड़ दिया। इस तरह, 56 गेंदों में उनका शतक पूरा हुआ।












Click it and Unblock the Notifications