TNPL में कप्तान के आखिरी ओवर में बन गया शर्मनाक रिकॉर्ड, एक गेंद पर लुटा दिए 18 रन, देखें Video
तमिलनाडु प्रीमियर लीग में सालेम स्पार्टन्स के कप्तान अभिषेक तंवर के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ है जिसे वो कभी सपने में भी याद नहीं करना चाहेंगे। उन्होंने एक गेंद पर 18 रन का ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
Tamil Nadu Premier League: तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2023 के दूसरे मैच में एक गेंद पर सबसे ज्यादा रन बनाने का एक नया रिकॉर्ड देखने को मिला है, जिस खिलाड़ी ने पिछले सीजन अपनी गेंदबाजी से कमाल किया था, उसके नाम इस साल एक शर्मनाक रिकॉड जुड़ गया है। सलेम स्पार्टन्स और चेपॉक सुपर गिल्लीज के बीच खेले गए मैच में स्पार्टन के कप्तान अभिषेक तंवर ने 20वें ओवर की लास्ट गेंद पर 18 रन दिए।
किसी ने सोचा भी नहीं था जो गेंदबाज टीएनपीएल 2022 सीजन में सबसे अधिक विकेट लिए लेने वालों में से एक था उसके नाम कभी न भूला जाने वाला रिकॉर्ड बन जाएगा, और ऐसा भी नहीं है कि पूरा ओवर खराब गया, ये कारनामा सिर्फ आखिरी गेंद पर हुआ। तंवर ने अंतिम ओवर की शुरुआत अच्छी की, लेकिन आखिरी गेंद ने सब किये कराए पर पानी फेर दिया।

उन्होंने अपने आखिरी ओवर की पहली 5 गेंदों में सिर्फ 8 रन दिए और छठी गेंद पर संजय यादव को बोल्ड किया। बस यहीं से एक नई कहानी शुरू हो गई, जिस गेंद पर अभिषेक ने संजय को आउट किया असल में वो नो बॉल थी, और फिर बल्लेबाज ने तंवर से चुन-चुन कर बदला लिया, और इस तरह से अंतिम गेंद पर उन्होंने कुल 18 रन देकर एक शर्मानाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
तंवर ने नो बॉल के बाद फ्री हिट के लिए गेंद डाली लेकिन फ्री हिट भी नो बॉल हो गई और संजय ने मौका पर सीधा चौका जड़ दिया। इसके बाद उन्होंने एक और नो बॉल डाली, जिस पर 2 रन गए, अगली गेंद फिर से फ्री हिट हो गई, हालांकि, अभिषेक ने वाइड गेंद फेंक दी, इसके बाद जैसे-तैसे उन्होंने आखिरी लीगल गेंद डालकर अपना ओवर खत्म किया। इस पर भी संजय ने छक्का जड़ दिया और आखिरी गेंद पर कुल 18 रन लुटा दिए।












Click it and Unblock the Notifications