2025 में गूगल सर्च का किंग कौन? तूफानी भारतीय खिलाड़ी बना पाकिस्तान में हीरो, भारत में चमका 14 वर्षीय क्रिकेटर
Year Ender 2025: साल 2025 भारतीय क्रिकेट के इतिहास में नए सितारों के उदय के रूप में दर्ज हो गया है। इस साल की गूगल सर्च रिपोर्ट ने साबित कर दिया कि भारतीय क्रिकेट फैंस की रुचि अब सिर्फ स्थापित दिग्गजों तक सीमित नहीं है, बल्कि युवा प्रतिभाएं भी दुनिया भर में अपनी जगह बना रही हैं।
भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 2025 में न केवल मैदान पर शानदार प्रदर्शन किया, बल्कि गूगल सर्च पर भी अपनी छाप छोड़ी। उन्हें पाकिस्तान में सबसे ज्यादा खोजा जाने वाला एथलीट घोषित किया गया। यह आँकड़ा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस सूची के शीर्ष पाँच में अभिषेक शर्मा एकमात्र ऐसे खिलाड़ी थे जो पाकिस्तानी नहीं थे।

भारत में 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने मारी बाजी
देश के अंदर सबसे ज्यादा खोजे जाने वाले भारतीय व्यक्तित्वों की सूची में 14 वर्षीय वंडरकिड वैभव सूर्यवंशी ने शीर्ष स्थान हासिल किया। उन्होंने यह उपलब्धि अपनी शुरुआती सफलता के कारण पाई। वैभव ने 2025 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू किया, जिसके बाद उन्होंने भारतीय अंडर-19 और इंडिया-ए टीमों में भी अपनी छाप छोड़ी। उनकी कम उम्र में बेहतरीन क्षमता ने भारतीय प्रशंसकों के बीच उन्हें जानने की उत्सुकता बढ़ा दी, जिससे वह सर्च चार्ट में पहले पायदान पर पहुँच गए।
क्रिकेट का बोलबाला और सर्च में युवा पीढ़ी
2025 की भारतीय सर्च लिस्ट में क्रिकेट का प्रभुत्व रहा। शीर्ष 10 में शामिल सभी व्यक्तित्व क्रिकेट से जुड़े थे। अभिषेक शर्मा ने भारत में भी यह सूची में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस सूची में महिला क्रिकेट की सितारा जेमिमा रोड्रिग्स का नाम भी शामिल रहा, जिन्होंने महिला विश्व कप में भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
ये आँकड़े स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि भारतीय क्रिकेट में अब एक नई पीढ़ी का उदय हो रहा है, जिसने अपनी प्रतिभा के दम पर न केवल देश में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है।












Click it and Unblock the Notifications