Abhishek Sharma World Record: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, सबसे तेज 1000 रन जड़ किया कमाल
Abhishek Sharma World Record: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवें टी-20 मैच में युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए दूसरे सबसे तेज (पारियों के मामले में) 1000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। अभिषेक ने यह उपलब्धि अपनी 28वीं टी-20 पारी में हासिल की और इस तरह उन्होंने महान बल्लेबाज विराट कोहली के रिकॉर्ड की लगभग बराबरी कर ली।
अभिषेक को मिला जीवनदान, रच दिया इतिहास (Abhishek Sharma World Record)
हालांकि, अभिषेक शर्मा इस रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और गेंदबाज बेन द्वारशुइस के आभारी होंगे। अभिषेक जब केवल 5 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तब उन्होंने बेन द्वारशुइस की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद बल्ले पर ठीक से नहीं आई और हवा में ऊपर चली गई। मिड-ऑफ पर खड़े मैक्सवेल ने गेंद के नीचे अच्छी तरह से पोजीशन ली, लेकिन वह एक आसान सा कैच टपका बैठे।

जड़ दिए सबसे तेज 1000 रन
इस तरह अभिषेक को जीवनदान मिला और उन्होंने इस मौके का भरपूर फायदा उठाया। अभिषेक को 1000 रन पूरे करने के लिए केवल 11 रनों की जरूरत थी, और वह मैक्सवेल के इस ब्लंडर के बाद जल्द ही इस आंकड़े तक पहुंच गए। अभिषेक शर्मा ने न केवल पारियों के मामले में रिकॉर्ड की बराबरी की, बल्कि उन्होंने गेंदों का सामना करने के मामले में टी-20 में 1000 रन पूरे करने का नया भारतीय रिकॉर्ड भी बनाया।
528 गेंदों में पूरा किया 1000 रन
अभिषेक शर्मा ने यह रिकॉर्ड केवल 528 गेंदों में पूरा किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ग्लेन मैक्सवेल जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। हाल ही में, ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड ने भी 569 गेंदों में 1000 रन पूरे करके सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ा था, लेकिन अभिषेक शर्मा ने इन सभी को पीछे छोड़ते हुए रिकॉर्ड को बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया।
पारियों की बात करें तो अभिषेक शर्मा ने अपनी 28वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया। भारतीय रिकॉर्ड अभी भी विराट कोहली के नाम है, जिन्होंने केवल 27 पारियों में 1000 T20I रन पूरे किए थे। हालांकि, अभिषेक ने गेंदों के मामले में अपना दबदबा साबित कर दिया है।
अभिषेक शर्मा: 528 गेंदें (विश्व रिकॉर्ड)
सूर्यकुमार यादव: 573 गेंदें
ग्लेन मैक्सवेल: 603 गेंदें












Click it and Unblock the Notifications