Abhishek Sharma ने पूरी की बहन कोमल की ख्वाहिश, शादी से पहले दिया बेशकीमती तोहफा! जीता दिल
Abhishek Sharma sister wedding gift: भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे अभिषेक शर्मा पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। एशिया कप में धमाकेदार बल्लेबाजी करने वाले अभिषेक शर्मा अब अपनी बहन की शादी के कामों में बिजी हैं। अभिषेक शर्मा अपनी बहन की शादी की तैयारी पूरी कर चुके हैं। 3 अक्टूबर यानी शुक्रवार को कोमल और लविश अमृतसर के फैस्टन पैलेस में शादी रचाएंगे।
अभिषेक के लिए 'लकी चार्म' रही हैं कोमल (Abhishek Sharma sister wedding gift)
अभिषेक ने हाल ही में अपनी बहन कोमल शर्मा की शादी के मौके पर एक दिल को छू लेने वाला खुलासा किया है। अभिषेक ने बताया कि उनकी बहन कोमल उनके लिए महज़ एक परिवार सदस्य नहीं, बल्कि एक 'लकी चार्म' की तरह हैं। अभिषेक शर्मा ने अपनी बहन के साथ अपने अटूट बंधन को शेयर करते हुए कहा कि मेरी बहन कोमल मेरे लिए बहुत लक्की है।

कोमल ने मांगा था खास तोहफा
उन्होंने बताया कि वह जहां भी मैच खेलने जाते थे, उनकी बहन एक 'शेडो' (छाया) की तरह उनके पास पहुंच जाती थी। कोमल का चेहरा देखते ही अभिषेक में एक नई ऊर्जा और आत्मविश्वास भर जाता था, जिसने उन्हें मैदान पर बेहतर प्रदर्शन करने में मदद की। इतना ही नहीं कोमल ने एशिया कप 2025 से पहले अभिषेक शर्मा से एक खास तोहफा मांगा था।
अभिषेक शर्मा ने पूरा किया वादा
अभिषेक शर्मा ने बताया कि उनकी बहन ने अपनी शादी के तोहफे के तौर पर उनसे एशिया कप जीतने की इच्छा ज़ाहिर की थी। अभिषेक ने अपनी बहन की इस खास इच्छा को न केवल याद रखा, बल्कि अपनी टीम के साथ मिलकर एशिया कप जीतकर उनका यह 'गिफ्ट' भी पूरा किया। यह जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं थी, बल्कि एक भाई का अपनी बहन के प्रति स प्यार था।
शादी को लेकर अभिषेक ने कही दिल की बात
शादी के समय उनकी व्यस्तता के बारे में पूछे जाने पर अभिषेक ने कहा कि ऐसा हो ही नहीं नहीं सकता था कि मेरी बहन की शादी हो और भाई न पहुंचे। उन्होंने स्पष्ट किया कि करियर की व्यस्तताओं के बावजूद उनकी बहन की शादी में शामिल होना उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण था। अभिषेक ने विश्वास जताया कि भले ही अब कोमल की शादी हो गई है, लेकिन उनका और कोमल का भाई-बहन का प्यार और रिश्ता हमेशा की तरह मजबूत बना रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications