अभिषेक शर्मा की लाइफ में लैला की एंट्री? कौन हैं उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड, बहन की शादी में होंगी शामिल!
Abhishek Sharma Girlfriend: भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा का बल्ला जमकर बोल रहा है। एशिया कप के दौरान अब तक उन्होंने धमाकेदार अंदाज में बैटिंग की है। पाकिस्तान के खिलाफ तहलका मचाने के बाद अभिषेक शर्मा की तारीफ आर तरफ हो रही है, उनके गर्लफ्रेंड को लेकर भी चर्चा देखने को मिल रही है। कयास लगाए जा रहे हैं। अभिषेक शर्मा की गर्लफ्रेंड उनकी बहन कोमल की शादी में शामिल होने वाली हैं।
अभिषेक शर्मा शानदार खेल के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चाओं में हैं। बताया जा रहा है कि वह लंदन में पढ़ी-लिखी उद्यमी और लक्ज़री फैशन ब्रांड LRF डिज़ाइन्स की सह-संस्थापक लैला फैसल के साथ रिश्ते में हैं।

कितनी की है लैला ने पढ़ाई
लैला फैसल ने किंग्स कॉलेज लंदन से साइकोलॉजी में ऑनर्स की डिग्री हासिल की, और इसके बाद उन्होंने लंदन कॉलेज ऑफ फैशन से फैशन और ब्रांडिंग में विशेषज्ञता हासिल की। अपने करियर की शुरुआत में ही उन्होंने मालान ब्रेटन और रॉकी स्टार जैसे नामी डिज़ाइनर्स के साथ इंटर्नशिप की, जिससे उन्हें फैशन इंडस्ट्री की गहरी समझ और एक सफल ब्रांड को आगे बढ़ाने का अहम अनुभव मिला।
किस तरह के ब्रांड का काम
टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, लैला फैसल फैशन इंडस्ट्री में एक जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने अपनी मां रूही फैसल के साथ मिलकर LRF डिज़ाइन्स की शुरुआत की थी, जिसका मकसद महिलाओं के लिए ऐसे कपड़े तैयार करना है जो न सिर्फ आरामदायक हों, बल्कि स्टाइलिश और टाइमलेस भी हों। यह ब्रांड खासतौर पर कश्मीरी सिल्क और उसकी बारीक कढ़ाई के लिए जाना जाता है, जो भारतीय कपड़ा परंपरा की खूबसूरती को बखूबी दर्शाता है।
अभिषेक और लैला का नाम कैसे जुड़ा
लैला और अभिषेक शर्मा के बीच रिश्ते की चर्चा तब शुरू हुई जब लैला ने इंग्लैंड के खिलाफ अभिषेक की धमाकेदार 135 रन की पारी का जश्न मनाते हुए एक खास पोस्ट शेयर की। मैच के दौरान उन्हें अभिषेक का जोश भरपूर समर्थन करते देखा गया, कई बार उनके साथ अभिषेक की बहन कोमल भी मौजूद रहीं, जो इस बात की गवाही देता है कि लैला का अभिषेक के परिवार से भी गहरा जुड़ाव है। सबसे अहम और ख़ास बात तो यह है कि लैला और अभिषेक दोनों एक-दूसरे को इन्स्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।
लैला ने क्रिकेट मैचों में अपनी मौजूदगी से खूब ध्यान खींचा है, जहां उन्हें अभिषेक का उत्साहपूर्वक समर्थन करते देखा गया। सोशल मीडिया पर उनकी बढ़ती सक्रियता उनके फैशन और खेल दोनों ही क्षेत्रों में बढ़ते नाम की गवाही देती है।
लैला और अभिषेक के रिश्ते पर आधिकारिक मुहर लगे या ना लगे लेकिन फैशन इंडस्ट्री में उनकी उपलब्धियां और क्रिकेट मैचों में सक्रियता से ध्यान खींचना लाजमी है।












Click it and Unblock the Notifications