अभिषेक शर्मा ने बनाया भारतीय टी20 इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, दिग्गजों को पछाड़ बने टॉप खिलाड़ी

Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया और अपनी तूफानी बल्लेबाजी से भारत की जीत की राह आसान कर दी। भारत को जीत के लिए 157 रन चाहिए थे। अभिषेक मैच शुरू होने से पहले टी20 क्रिकेट में 6000 रन पूरे करने से सिर्फ पांच रन दूर थे।

फजलहक फारूकी की गेंद पर छक्का लगाकर अभिषेक ने 6000 T20 रन पूरे कर लिए। इसके साथ ही वह गेंदों के हिसाब से 6000 रन बनाने वाले सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज बन गए। अभिषेक ने सिर्फ 3420 गेंदों में 6000 T20 रन का आंकड़ा हासिल कर लिया। आने वाले समय में वैभव सूर्यवंशी इस कीर्तिमान को तोड़ सकते हैं।

Abhishek Sharma

दिग्गजों को छोड़ दिया पीछे

इस मामले में उनसे आगे सिर्फ न्यूजीलैंड के फिन एलन हैं, जिन्होंने 3386 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया था। दोनों के बीच सिर्फ 34 गेंदों का अंतर है। वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल ने 3550 गेंदों में 6000 रन पूरे किए थे, जबकि टिम डेविड ने इसके लिए 3681 गेंदें खेली थीं। यानी अभिषेक ने इस सूची में रसेल और टिम डेविड जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया।

रिकॉर्ड के बाद तेज हुई बैटिंग

6000 रन पूरे करने के बाद अभिषेक और ज्यादा तेज खेलने लगे। उन्होंने अफगानिस्तान के गेंदबाजों को शुरुआत से दबाव में रखा और सिर्फ 22 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया। इसके बाद भी उनका आक्रामक खेल जारी रहा। उन्होंने 32 गेंदों में 82 रन बनाए। उनकी पारी में 7 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। उनकी बल्लेबाजी ने 157 रन के लक्ष्य को मुश्किल बनने ही नहीं दिया।

ईशान किशन का मिला साथ

भारत को शुरुआत में संजू सैमसन के रूप में झटका लगा, इसके बाद अभिषेक और ईशान किशन ने पारी को संभालने के साथ तेजी भी बनाए रखी। ईशान ने 33 गेंदों पर 42 रन बनाए और अभिषेक के साथ अहम साझेदारी की। अभिषेक की तेज बल्लेबाजी के कारण भारत लगातार रन रेट में काफी आगे रहा। आखिरकार टीम ने 13.4 ओवर में 157 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत ने मुकाबला 7 विकेट से जीतकर तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+