Abhishek Sharma बने टी-20 के बेताज बादशाह, 8 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड चकनाचूर, रचा इतिहास

Abhishek Sharma, World Record: भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के बल्ले से लगातार रनों की बारिश हो रही है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के तीसरे मुकाबले में अभिषेक ने महज 14 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर डेविड वॉर्नर के 8 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। इस आतिशी पारी की बदौलत भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

अभिषेक ने तोड़ा 8 साल पुराना रिकॉर्ड (Abhishek Sharma, World Record)

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अब तक ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर (20 गेंदों में, 2018) और पाकिस्तान के इफ्तिकार अहमद (2023) के नाम था। अभिषेक ने इसे 6 गेंदों के अंतर से पीछे छोड़ दिया। इसके साथ ही वह पूर्ण सदस्य राष्ट्रों (Full-Member Nations) के खिलाफ पुरुष टी20 में तीसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस सूची में अब केवल युवराज सिंह (12 गेंद) और जान फ्रिलिंक (13 गेंद) ही उनसे आगे हैं।

Abhishek Sharma 1

संजू सैमसन ने फिर किया निराश

154 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। संजू सैमसन के गोल्डन डक पर आउट होने के बाद दबाव बन सकता था, लेकिन अभिषेक शर्मा ने आते ही जवाबी हमला शुरू कर दिया। उन्होंने ईशान किशन (28 रन) के साथ मिलकर महज 19 गेंदों में 53 रनों की साझेदारी की। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारतीय टीम का अब तक का सबसे तेज टीम पचासा भी है।

गेंदबाजों ने रखी जीत की नींव

अभिषेक की बल्लेबाजी से पहले भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को 153/9 के स्कोर पर रोकने में मुख्य भूमिका निभाई। जसप्रीत बुमराह ने 17 रन देकर 3 विकेट लिए, जिससे कीवी मध्यक्रम संभल नहीं सका। लगभग एक साल बाद वापसी कर रहे बिश्नोई ने 18 रन देकर 2 जरूरी सफलताएं हासिल कीं। पांड्या ने 2 विकेट लिए और डेवोन कॉन्वे का एक शानदार कैच लपककर कीवियों को शुरुआती झटका दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+