केकेआर की टीम में नए सदस्य की एंट्री, गौतम गंभीर के साथी को बनाया हेड कोच, कौन है यह शख्स

KKR New Head Coach: तीन बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बड़ा बदलाव करते हुए अभिषेक नायर को टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया है। नायर अब चंद्रकांत पंडित की जगह लेंगे, जिन्होंने आईपीएल 2025 सीजन तक टीम की कमान संभाली थी।

अभिषेक नायर पिछले कई सालों से KKR के सपोर्ट स्टाफ और एकेडमी सिस्टम का अहम हिस्सा रहे हैं। उन्होंने फ्रेंचाइज़ी के खिलाड़ियों के साथ नज़दीकी से काम करते हुए टीम के विकास में बड़ी भूमिका निभाई है। बतौर असिस्टेंट कोच, नायर ने युवा खिलाड़ियों को निखारने और टीम की रणनीतिक मजबूती बढ़ाने में अहम योगदान दिया।

kkr

मुंबई के रहने वाले अभिषेक नायर 2018 से कोलकाता नाइट राइडर्स परिवार का हिस्सा हैं। उन्हें उनके शांत स्वभाव, मेंटॉरिंग स्किल और उभरती प्रतिभाओं को पहचानने की क्षमता के लिए जाना जाता है। साल 2024 में नायर ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के असिस्टेंट कोच के रूप में भी काम किया था, जहाँ उन्होंने गौतम गंभीर की अगुवाई में देश के दिग्गज खिलाड़ियों के साथ काम करने का अनुभव हासिल किया।

कोलकाता नाइट राइडर्स के सीईओ वेंकी मैसूर ने नायर की नियुक्ति पर कहा, "अभिषेक 2018 से नाइट राइडर्स के सिस्टम का अभिन्न हिस्सा रहे हैं। उन्होंने हमारे खिलाड़ियों को मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह बेहतर बनाया है। खेल की उनकी समझ और खिलाड़ियों के साथ जुड़ाव टीम की सफलता की कुंजी रहा है। हमें खुशी है कि अब वे हेड कोच के रूप में टीम को अगले चरण में ले जाएंगे।"

अभिषेक नायर की नियुक्ति के साथ ही KKR एक नए अध्याय की शुरुआत करने जा रही है। फ्रेंचाइज़ी का लक्ष्य अब अपने पिछले प्रदर्शन पर आगे बढ़ते हुए आने वाले सीजनों के लिए एक मजबूत टीम तैयार करना है। नायर जैसे अनुभवी और आधुनिक सोच वाले कोच के नेतृत्व में, KKR एक बार फिर निडर और आक्रामक क्रिकेट खेलने के अपने मिशन को और आगे बढ़ाना चाहती है। जल्दी ही रिटेंशन और रिलीज प्लेयर्स को लेकर भी डेडलाइन आने वाली है, उससे पहले केकेआर कोचिंग स्टाफ को लेकर काम पूरा करना चाहती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+