AB de Villiers: मैदान में फिर गूंजी शेर की दहाड़, 41 गेंदों में तूफानी शतक से इंग्लैंड को धो डाला!

AB de Villiers 41-ball century: वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL 2025) के आठवें मुकाबले में इंग्लैंड चैंपियंस और साउथ अफ्रीका चैंपियंस के बीच ज़बरदस्त भिड़ंत देखने को मिली। मैच 24 जुलाई को लीसेस्टर के ग्रेस रोड मैदान पर खेला गया, जहां साउथ अफ्रीका के पूर्व स्टार बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने पुराना अंदाज़ दोहराते हुए इंग्लिश टीम के गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई की।

इंग्लैंड ने बनाए 152 रन बनाए (AB de Villiers 41-ball century)

मैच में इंग्लैंड चैंपियंस ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 152 रन बनाए। फिल मस्टर्ड ने 39 और रवि बोपारा ने 7 रन जोड़े। मोईन अली (10), सैमित पटेल (24) और इयोन मोर्गन (20) जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। टिम अंब्रोज़ 19 रन पर नाबाद रहे। साउथ अफ्रीका के लिए वेन पार्नेल और इमरान ताहिर ने 2-2 विकेट लिए, जबकि ओलिवियर और क्रिस मॉरिस को एक-एक सफलता मिली।

AB de Villiers 1

डिविलियर्स ने जड़ा धमाकेदार शतक

लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की शुरुआत शानदार रही। ओपनिंग करने आए हाशिम अमला ने संयमित 29* रन बनाए, जबकि एबी डिविलियर्स ने तूफानी अंदाज़ में खेलते हुए महज़ 51 गेंदों में नाबाद 116 रन ठोक दिए। उनकी इस पारी में चौके और छक्कों की झड़ी देखने को मिली, जिसने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। डिविलियर्स ने एक बार फिर दिखा दिया कि क्यों उन्हें "Mr. 360°" कहा जाता है।

प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची अफ्रीका

मोईन अली की गेंदबाज़ी के सामने भी डिविलियर्स ने कोई झिझक नहीं दिखाई और अपने अनुभव और ताकत का बेहतरीन नमूना पेश किया। साउथ अफ्रीका ने यह मुकाबला बड़ी आसानी से जीत लिया और यह टूर्नामेंट में उनकी लगातार तीसरी जीत रही। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका चैंपियंस प्वॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है। इस तरह के प्रदर्शन के बाद साउथ अफ्रीका चैंपियन बनने की बड़ी दावेदार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+