एबी डीविलियर्स के दावे ने चौंकाया, वर्ल्ड कप 2023 की टॉप 4 टीमों का नाम बताया
AB De Villiers: भारत में इस साल अक्टूबर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप का इंतजार हर किसी को है। इस मेगा इवेंट को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं। टिकट्स की बिक्री को लेकर भी स्थिति साफ़ है। चर्चा इस बात पर भी हो रही है कि इस बार यह मेगा इवेंट किस टीम के खाते में जाएगा।
इस इवेंट को लेकर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डीविलियर्स भी बातचीत कर रहे हैं। अपने यूट्यूब चैनल पर आकर डीविलियर्स ने टूर्नामेंट में टॉप चार टीमों के बारे में बयान दिया है। डीविलियर्स ने इस साल वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जाने वाली टीमों का जिक्र कर दिया है।

एबी डीविलियर्स ने कहा कि निश्चित रूप से भारत की टीम आगे होगी, वे एक बार फिर जीतेंगे। सेमीफाइनल के लिए मेरी चार टीमों में तीन भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड होंगी। इसके बाद चौथी टीम के तौर पर मैं दक्षिण अफ्रीका को रखना चाहूँगा। पाकिस्तान की भी अच्छी संभावना है।
चार में से तीन टीमें उपमहाद्वीप से बाहर की चुनने को लेकर डीविलियर्स ने कहा कि यह जोखिम वाला चयन है लेकिन मुझे लगता है कि विकेट काफी अच्छे होने वाले हैं। मुझे नहीं लगता कि वर्ल्ड कप के दौरान भारत में खराब विकेट देखने को मिलेंगे। इस वजह से मैंने उपमहाद्वीप से बाहर की तीन टीमें चुनी हैं।
गौरतलब है कि पिछले वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराया था। उससे पहले 2015 में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की थी और साल 2011 में भारत ने अपने मैदानों पर ख़िताब जीता था।












Click it and Unblock the Notifications