'आराम चाहिए तो IPL छोड़ दो', Shubman Gill को दिग्गज ने दी सलाह, मचा बवाल
Aakash Chopra On Shubman Gill: साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी में होने वाले दूसरे और निर्णायक टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। कप्तान शुभमन गिल गर्दन की चोट के कारण इस 'करो या मरो' वाले मुकाबले से बाहर हो गए हैं। कोलकाता टेस्ट के दौरान लगी यह चोट अब उनके पूरे फॉर्मेट में बढ़ते वर्कलोड पर चिंता का विषय बन गई है।
शुभमन गिल की गर्दन में ऐंठन (Aakash Chopra On Shubman Gill)
शुभमन गिल की गर्दन में ऐंठन के कारण उन्हें पहली पारी में रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा था और वह पूरी दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी नहीं कर पाए थे। यह एक साल में उनकी गर्दन से जुड़ी दूसरी समस्या है। डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है ताकि उनकी यह स्थिति और न बिगड़े। शुभमन गिल के टीम में नहीं होने से भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है।

वर्कलोड मैनेजमेंट करना है जरूरी
गौरतलब है कि शुभमन गिल पर इन दिनों जिम्मेदारियों का भारी बोझ है। वह टेस्ट और वनडे में भारत की कप्तानी करते हैं, एशिया कप 2025 में टी20I उप-कप्तान थे, और साथ ही आईपीएल में गुजरात टाइटंस का नेतृत्व भी करते हैं। इस अति-व्यस्त कैलेंडर ने क्रिकेट जगत में इस बात पर बहस छेड़ दी है कि क्या गिल के लिए अधिक वर्कलोड मैनेजमेंट जरूरी है।
आकाश चोपड़ा ने बताई गौतम गंभीर की सलाह
इसी मुद्दे पर पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने हेड कोच गौतम गंभीर की अहम सलाह का खुलासा किया। चोपड़ा ने बताया कि उन्होंने गंभीर से वर्कलोड मैनेजमेंट के बारे में पूछा था, जिस पर गंभीर का स्पष्ट मत था कि अगर आपको वर्कलोड मैनेजमेंट की जरूरत है तो आईपीएल (IPL) छोड़ दें। अगर आप कप्तानी नहीं करना चाहते क्योंकि आईपीएल की कप्तानी में बहुत दबाव है, तो वह न करें। लेकिन जब आप भारत के लिए खेल रहे हों, अगर आप फिट हैं और मानसिक रूप से थके हुए नहीं हैं, तो खेलें।
आकाश चोपड़ा ने भी गंभीर की राय का समर्थन करते हुए कहा कि एक बल्लेबाज़ जब अच्छी फॉर्म में होता है, तो वह ज़्यादा से ज़्यादा खेलना चाहता है। उनका मानना है कि जब तक कोई फिटनेस या मानसिक थकान की बड़ी चिंता न हो, गिल को बीच मैदान पर समय बिताना जारी रखना चाहिए। गिल के बाहर होने से टीम इंडिया को अब मध्यक्रम में बी साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, या वापसी कर रहे नितीश कुमार रेड्डी जैसे खिलाड़ियों को उनकी जगह शामिल करने पर विचार करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications