'सबको लगा ये एमएस धोनी का आखिरी IPL है...,' आकाश चोपड़ा ने माही को मिले बेशुमार प्यार को लेकर दी प्रतिक्रिया
एमएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई ने सोमवार, 29 मई को अहमदाबाद में डकवर्थ लुईस नियम के माध्यम से गुजरात टाइटंस (GT) को पांच विकेट से हराया। इसके साथ ही सीएसके CSK) ने मुंबई इंडियंस (MI) के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

IPL 2023 Final: आईपीएल 2023 का 16वां सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के लिए बेहद स्पेशल रहा। इस सीजन कैप्टन कूल को फैंस से मिले भरपूर प्यार के साथ उनके रिटायरमेंट की चर्चा भी जोरों पर रही। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा कि, आईपीएल के इस सीजन धोनी के फैंस काफी भावुक थे, क्योंकि उन्हें भी बतौर खिलाड़ी धोनी का ये आखिरी सीजन लग रहा था।
दरअसल, एमएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई ने सोमवार, 29 मई को अहमदाबाद में डकवर्थ लुईस नियम के माध्यम से गुजरात टाइटंस (GT) को पांच विकेट से हराया। सीएसके CSK) ने मुंबई इंडियंस (MI) के रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए आईपीएल (IPL) के इतिहास में अपना पांचवां खिताब जीत लिया है। टीम को ये पांचों ट्रॉफी एमएस धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में मिली हैं।
आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए वीडियो में बताया कि, 'सबको लगा कि महेंद्र सिंह धोनी का ये आखिरी सीजन है। इस सीजन उनको काफी ज्यादा सपोर्ट मिला। उनके लिए प्रत्येक मैच अपने होम ग्राउंड जैसा लग रहा था। आठ मैच उन्होंने अपने घर में खेले और आठ बाहर खेले लेकिन उनको हर स्टेडियम में सपोर्ट मिला।
दिल्ली (Delhi), कोलकाता (Kolkata), मुंबई (Mumbai) या बेंगलुरू (Bangalore ) फैंस के मन में चेन्नई के लिए नहीं बल्कि एक ही व्यक्ति के लिए प्यार है, वो हैं एम एस धोनी, धोनी के लिए सभी के दिल में प्यार था। उनको काफी ज्यादा क्रेडिट मिलना चाहिए। जब पूरी टीम ट्रॉफी उठा रही थी तो एम एस धोनी अकेले कोने में कड़े थे। वो हर किसी को क्रेडिट देते हैं और इसके बाद पूरी दुनिया मिलकर उन्हें क्रेडिट देती है।
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications