Ind vs NZ: 'मुंबई का राजा, बजा रहा है बाजा', 'हिटमैन' की बल्लेबाजी ने जीता आकाश चोपड़ा का दिल
Aakash Chopra Praises Rohit Sharma: टीम इंडिया ने घरेलू मैदान पर आखिरी बार मार्च 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाई थी। इसके बाद से टीम ने हर वनडे सीरीज को अपने नाम किया है।

Aakash Chopra Praises Rohit Sharma: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में रोहित शर्मा ने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया। रायपुर के वीर नारायण स्टेडियम में 8 विकेट से मिली जीत के साथ ही भारत ने सीरीज अपने नाम कर लिया। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के खिलाफ रोहित शर्मा ने जमकर रन बरसाए। इस मुकाबले में उन्होंने लंबे समय बाद अपनी फॉर्म हासिल करते हुए अर्धशतक जड़ दिया।

फॉर्म में लौटे रोहित शर्मा
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में 2-0 की अजय बढ़त बना ली है। रोहित शर्मा ने 50 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 चौके व 2 छक्के शामिल थे। वैसे तो इस मुकाबले को भारतीय गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के लिए याद रखा जाएगा। लेकिन रोहित ने भी जबरदस्त बल्लेबाजी से दिग्गज को प्रभावित किया। रोहित की फॉर्म में वापसी पर आकाश चोपड़ ने खुशी जाहिर की है।

गिल और रोहित ने की जबरदस्त शुरुआत
पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने अपने ऑफिश्यली यू-ट्यूब चैनल पर रोहित शर्मा की जमकर प्रशंसा की। दूसरे वनडे में भारत की जीत के बाद अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए आकाश ने कहा कि न्यूजीलैंड के लिए इस मैच में वापसी का एक ही तरीका हो सकता था कि नई गेंद से विकेट लिया जाता। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने एक बार फिर भारत को जबरदस्त शुरुआत दिलाई।

'मुंबई का राजा, बजा रहा है बाजा'
रोहित शर्मा शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे। जब रोहित इस तरह खेलते हैं, तो मुझे लगता है कि रो सुपरहिट शर्मा, मुंबई चा राजा, बाजा रहा है बाजा। उन्हें इस तरह खेलते देखना अच्छा लगता है। जिस तरह से वह बल्लेबाजी कर रहे थे, अगर वे 250-300 का पीछा कर रहे होते तो निश्चित रूप से एक शतक बनाते क्योंकि उन्होंने 72 रनों की ओपनिंग साझेदारी कर ली थी। रोहित के नाम पर 29 वनडे शतक हैं, लेकिम अब तीन साल से अधिक समय से वह वनडे क्रिकेट में शतक बनाने में असफल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications