Ind Vs Pak: क्या है पाकिस्तान टीम की सबसे बड़ी कमजोरी, भारतीय दिग्गज ने मैच से पहले खोल दी पोल
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है। दोनों ही टीम एशिया कप में इस रविवार को एक-दूसरे से भिड़ने को तैयार है।
नई दिल्ली, 25 अगस्त। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है। दोनों ही टीम एशिया कप में इस रविवार को एक-दूसरे से भिड़ने को तैयार है। भारत और पाकिस्तान दोनों ही कोशिश जीत के साथ एशिया कप की शुरुआत करने की होगी। हालांकि, इन दोनों टीमों की बात करें तो भारतीय टीम का पलड़ा भारी दिखाई पड़ता है। लेकिन पिछली बार जब ये दोनों टीमें आपस में भिड़ी थी तो भारत को दस विकेट से हार झेलना पड़ा था।

पाकिस्तानी टीम की बड़ी कमजोरी आई सामने
भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और कमंटेटर आकाश चोपड़ा ने भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले पाकिस्तान टीम की कमजोरियों पर बात की है। आकाश चोपड़ा के मुताबिक बाबर आजम की टीम में युजवेंद्र चहल और राशिद खान जैसे बेहतरीन स्पिनर की कमी है। दुबई की पिच पर स्पिनरों का रोल अहम रहने वाला है, ऐसे में पाकिस्तान को अच्छे स्पिनर की कमी खल सकती है।

शादाब खान को लेकर आकाश चोपड़ा ने कही यह बात
अपने ऑफिश्यली यूट्यूब चैनल पर वीडियो शेयर करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा कि पाकिस्तान के पास विकेट टेकिंग स्पिनर नहीं है। उनके पास स्पिन गेंदबाजों के ऑप्शन हैं, लेकिन उनमें से विकेट टेकर ना के बराबर है। पाकिस्तान की इस कमजोरी का फायदा विरोधी टीमें उठा सकती है। शादाब खान को लेकर आकाश चोपड़ा ने कहा कि उन्होंने पीएसएल में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन इंटरनेशनल मुकाबलों में वह अपनी छाप नहीं छोड़ सके हैं।

पाकिस्तान के युवा स्पिनर को मिलेगा मौका?
पाकिस्तान के युवा स्पिनर उस्मान कादिर को लेकर आकाश चोपड़ा ने कहा कि उस्मान विकेट ले सकते हैं। लेकिन उनके पास उनुभव बिल्कुल नहीं है। अनुभव की कमी होने के कारण शायद ही उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिले। स्पिन गेंदबाजों को बीच के ओवरों में आकर विकेट लेना होता है, लेकिन पाकिस्तान की टीम के पास मौजूदा समय में इस तरह का कोई गेंदबाज दिखाई नहीं पड़ता है।

एशिया कप 2022 के लिए पाकिस्तान की टीम
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह , शाहनवाज दहानी और उस्मान कादिर।












Click it and Unblock the Notifications