अनोखी गेंदबाजी एक्शन ही बनी जसप्रीत बुमराह की दुश्मन, आकाश चोपड़ा ने करियर के लिए बताया बड़ा खतरा
जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) आज भारत के सबसे सफल गेंदबाज माने जाते हैं। वर्ल्ड के बेस्ट तेज गेंदबाजों की लिस्ट में भी बुमराह का नाम काफी आगे है। जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए कई यादगार मैच को जिताने का काम किया है
नई दिल्ली, 14 अगस्त। जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) आज भारत के सबसे सफल गेंदबाज माने जाते हैं। वर्ल्ड के बेस्ट तेज गेंदबाजों की लिस्ट में भी बुमराह का नाम काफी आगे है। जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए कई यादगार मैच को जिताने का काम किया है। अपने इस गेंदबाज से भारत को भविष्य में और भी बेहतर गेंदबाजी की उम्मीद है। लेकिन एशिया कप से ठीक पहले जसप्रीत बुमराह चोटिल होकर टीम से बाहर गए हैं।

बुमराह के लिए गेंदबाजी एक्शन बनी मुसीबत
पूर्व भारतीय बल्लेबाज और क्रिकेट पंडित आकाश चोपड़ा ने जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी एक्शन पर अपने विचार पेश किए हैं। आकाश चोपड़ा के मुताबिक बुमराह का गेंदबाजी एक्शन उनके लिए मुसीबत बन रहा है. पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने कहा कि बुमराह का गेंदबाजी एक्शन चोट को आमंत्रित करने का काम करता है। यही वजह है कि वह बार-बार चोटिल हो जाते हैं।
आकाश चोपड़ा ने बुमराह को लेकर जताई चिंता
क्रिकेटर से कमेंटेटर बने आकाश चोपड़ा ने कहा कि जसप्रीत बुमराह को उनकी गेंदबाजी एक्शन के कारण भविष्य में और परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। अपने यू-ट्यूब चैनल पर आकाश चोपड़ा ने बुमराह को लेकर बात करते हुए बताया कि आप और मैं बुमराह की चोट के बारे में अधिक नहीं जानते, लेकिन यह निश्चित रूप से एक बड़ी समस्या है। जिस कारण वह अपने करियर के दौरान चोटिल होते रहते हैं।
क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में बुमराह का रहा है जलवा
जसप्रीत बुमराह मौजूदा समय में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में भारत के लिए कारगार साबित हो रहे हैं। वह गेंदबाजी विभाग में भारत के सबसे बड़ी ताकत हैं। बुमराह का गेंदबाजी एक्शन उनके पैर और कमर के निचले हिस्से पर अधिक दबाव डालता है, जिससे चोटिल होने का खतरा अधिक बन जाता है। आकाश चोपड़ा के मुताबिक बुमराह को आगे भी इस तरह की समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications