'अगर करनी है वापसी तो IPL में बनाने होंगे 600-700 रन', आकाश चोपड़ा ने सीनियर बल्लेबाज को दी हिदायत
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में 16 मैच खेले जा चुके हैं और इस दौरान सिर्फ दो टीमें ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस की टीम का नाम शामिल है। जहां कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने पहले 4 मैचों में से 3 में जीत हासिल की है तो वहीं पर गुजरात टाइटंस ने अब तक खेले गये तीनों मैचों में जीत हासिल की है। इस दौरान कई खिलाड़ी ऐसे रहे हैं जो आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम में वापसी करने की ओर देख रहे हैं, जिसमें गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ ही इस सीजन केकेआर की ओर से खेल रहे अजिंक्य रहाणे का नाम भी शामिल है।

अजिंक्य रहाणे ने पहले दो मैचों में अच्छी पारियां खेली थी लेकिन इसके बाद से वो खुद को मिले मौकों का फायदा नहीं उठा सके हैं और फिर से संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने रहाणे के टेस्ट टीम में वापसी करने के लिये राह बताई है।

अब तक नहीं चला है रहाणे के बल्ले का जादू
उल्लेखनीय है कि साउथ अफ्रीका दौरे पर खेली गई टेस्ट सीरीज में 2-1 से मिली हार के बाद भारतीय चयनकर्ताओं ने अजिंक्य रहाणे को टीम से बाहर कर दिया है, जिसके बाद वो टीम में वापसी करने के लिये रणजी ट्रॉफी में खेलते नजर आये। वहीं आईपीएल की नीलामी के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने उन्हें अपने खेमे में शामिल किया, और सलामी बल्लेबाज की जिम्मेदारी दे दी।
केकेआर के लिये अजिंक्य रहाणे ने पहले मैच में 44 रनों की पारी खेली थी लेकिन उसके बाद से खेले गये 3 मैचों में वो सिर्फ 28 रन ही बना सके हैं। इसे देखते हुए आकाश चोपड़ा ने साफ किया कि अगर रहाणे को टी20 के प्रदर्शन के दम पर टेस्ट टीम में वापसी करनी है तो उन्हे आईपीएल 2022 के बचे हुए मैचों में रन बनाने होंगे।

अगर करनी है वापसी तो बनाने होंगे 600-700 रन
अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए उन्होंने कहा,' कायदे से आईपीएल के प्रदर्शन के दम पर टेस्ट क्रिकेट में वापसी नहीं की जा सकती है, क्योंकि दोनों के बीच कोई रिश्ता नहीं है। लेकिन अगर ऐसा होते हुए देखा गया है जब आईपीएल के प्रदर्शन के दम पर टेस्ट क्रिकेट में मौका दिया गया है। हालांकि ऐसा तभी हो सकता है जब अजिंक्य रहाणे मौके का फायदा उठा सकें और बचे हुए मैचों में रनों की बारिश कर सकें। अजिंंक्य अब तक मौके का फायदा नहीं उठा सके हैं, अगरे उन्हें टी20 के प्रदर्शन के दम पर टेस्ट में वापसी करनी है तो इस सीजन कम से कम 600-700 रन बनाने होंगे।'

रनों की बरसात करने वाले हैं रहाणे
गौरतल है कि अजिंक्य रहाणे पिछले दो सीजन से दिल्ली कैपिटल्स के खेमे में खेलते हुए नजर आये थे, लेकिन जब उन्हें इस सीजन रिलीज कर दिया गया तो केकेआर की टीम ने एक करोड़ के बेस प्राइस में अपने खेमे से जोड़ लिया। वह अभी तक कुछ खास कमाल नहीं कर सके हैं लेकिन टीम के मेंटॉर डेविड हसी का मानना है कि अभी उनमें 5-10 साल का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट बाकी बचा हुआ है।
सीजन से पहले हसी ने कहा था,'वह पिछले एक दशक से कमाल के खिलाड़ी रहे हैं और राजस्थान की ओर से खेलते हुए उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया है और मुझे लगता है कि उनमें अभी भी 5-10 साल का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट बाकी रह गया है। वो भले अभी रन नहीं बना पा रहे हैं लेकिन जिस तरह से वो तैयारी कर रहे हैं वो आईपीएल में रनों की बरसात करने वाले हैं।'
-
Aaj Ke IPL Match Ka Toss Kitne Baje Hoga: KKR vs SRH, आज के आईपीएल मैच का टॉस कितने बजे होगा? -
KKR vs SRH: केकेआर की प्लेइंग-11 में बड़े बदलाव तय, टीम में होगी मैच विनर खिलाड़ी की एंट्री? दिखेगा पॉवर शो! -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप












Click it and Unblock the Notifications