Aaj kiska Match hai RCB vs PBKS: आज किसका मैच है- आरसीबी vs पंजाब

IPL 2024 RCB vs PBKS Aaj ka Match: पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले मुकाबले पर फैंस की नज़रे बनी हुई है। आईपीएल 2024 में अब तक सभी मैच मेजबान टीम ने जीते हैं। अगर ऐसा छठे मुकाबले में भी होता है तो आज का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम जीत सकती है।

आरसीबी को जीत की तलाश

22 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपने पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन पंजाब किंग्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने होम ग्राउंड चिन्ना स्वामी स्टेडियम में खेलने वाली है। फाफ डुप्लेसिस की कप्तानी में टीम यहां जीत दर्ज करना चाहेगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपना पहला मैच सीएसके के होम ग्राउंड चेपॉक पर खेला था, जहां उसे हार का सामना करना पड़ा था।

Aaj ka Match 1

कार्तिक-अनुज पर नजरें

युवा बल्लेबाज अनुज रावत ने पहले मैच में बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया था। दूसरी तरफ टीम के अनुभवी खिलाड़ी दिनेश कार्तिक ने भी अपने फार्म का परिचय दिया था। इन दोनों खिलाड़ियों पर आज भी बड़ी जिम्मेदारी होगी। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि ये किस तरह का प्रदर्शन करते हैं।

हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद

आरसीबी के होम ग्राउंड बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर होने वाला यह मुकाबला हाई स्कोरिंग हो सकता है। दोनों ही टीमों के पास कई मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत हासिल करने के पंजाब के हौसले बुलंद होंगे। शिखर धवन की कप्तानी में पंजाब की टीम अपने जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, अनुज रावत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, रीस टॉपले/अल्जारी जोसेफ, कर्ण शर्मा, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज। इम्पैक्ट प्लेयर: यश दयाल।

पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, सैम करन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, शशांक सिंह, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह। इम्पैक्ट प्लेयर: प्रभसिमरन सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+