Asia Cup Final Mein Aaj Kiska Match Hai: एशिया कप में आज किसका मैच है- India vs Sri Lanka

Asia Cup Final 2023, India vs Sri Lanka: एशिया कप का फाइनल मुकाबला भारत बनाम श्रीलंका के बीच 17 सितंबर को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मैच भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे से शुरू होगा, जबकि दोनों कप्तान, रोहित शर्मा और दासुन शनाका, टॉस के लिए आधा घंटा पहले यानी ढाई बजे मैदान पर उतरेंगे।

भारत और श्रीलंका 2014 टी20 विश्व कप फाइनल के बाद पहली बार किसी बड़े टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगे। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में जब टीम इंडिया मैदान पर उतरेगी तो ये उनका वनडे एशिया कप में 10वीं बार फाइनल मुकाबला होगा। एशिया कप में भारत ने अब तक सात बार खिताब जीता है। टूर्नामेंट में भारत ने आठ बार श्रीलंका के खिलाफ और एक बार बांग्लादेश की टीम के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में एशिया कप का फाइनल खेला है।

india vs sri lanka final

फाइनल मुकाबले में जब टीम इंडिया मैदान पर उतरेगी, तो वह ट्रॉफी जीतकर पांच साल का खिताबी सूखा खत्म करना चाहेंगे। भारत ने एशिया कप का अंतिम खिताब 2018 में जीता था। तब रोहित की टीम ने दुबई में एशिया कप में बांग्लादेश को तीन विकेट से हराया था।

एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया के बल्लेबाजी विभाग में विराट कोहली और हार्दिक पांड्या अहम बल्लेबाज साबित हो सकते हैं। इसके अलावा ओपनर शुभमन गिल की बांग्लादेश के खिलाफ शतकीय पारी यहां भी उनका आत्मविश्वास बढ़ाएगी, जबकि गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और स्पिनर कुलदीप यादव की वापसी श्रीलंका को संघर्ष करने पर मजबूर कर सकती है।

क्या एशिया कप फाइनल के लिए कोई रिजर्व डे है?
एशिया कप 2023 फाइनल के लिए एक रिजर्व डे है। अगर रविवार को बारिश की वजह से मैज में रुकावट आती है तो फाइनल सोमवार को खेला जा सकता है।

भारत बनाम श्रीलंका हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और श्रीलंका के बीच वनडे फॉर्मेट में अब तक 166 बार भिड़ंत हो चुकी है। इस दौरान श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम मजबूत स्थिति में है। टीम इंडिया ने कुल 97 मैच जीते हैं, जबकि श्रीलंका को 57 मुकाबलों में जीत मिली है। हालांकि, 11 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकल सका, जबकि। एक मैच टाई रहा है।

एशिया कप में भारत बनाम श्रीलंका फाइनल कब होगा?
एशिया कप 2023 फाइनल में भारत बनाम श्रीलंका (IND vs SL) का मैच रविवार (17 सितंबर) को खेला जाएगा।

एशिया कप में भारत बनाम श्रीलंका फाइनल मैच कितने बजे से होगा?
एशिया कप 2023 में भारत बनाम श्रीलंका फाइनल मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा।

एशिया कप में भारत बनाम श्रीलंका फाइनल मैच कहां खेला जाएगा?
एशिया कप के फाइनल में भारत बनाम श्रीलंका का मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, शुभमन गिल, ईशान किशन, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रवींद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर/शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका
दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दुनिथ वेलालगे, प्रमोद मधुशन/दुशान हेमंथा, कसुन राजिथा, मथीशा पथिराना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+