Aaj Kiska Match Hai: किसका मैच है- भारत vs ऑस्ट्रेलिया
Aaj Kiska Match hai Cricket mein: एशियाई खेलों के साथ ही क्रिकेट में भी धमाका चल रहा है। वर्ल्ड कप में कुछ ही दिन बचे हैं। इस बीच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का अंतिम मुकाबला आज राजकोट में खेला जाना है। टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा जमा चुकी है।
पहला मैच मोहाली में खेला गया था। उसमें भारतीय टीम ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद अगला मुकाबला इंदौर में खेला गया था। बारिश से प्रभावित उस मैच में भी जीत दर्ज करते हुए टीम इंडिया ने सीरीज पर कब्जा जमा लिया था। अब एक बार फिर से दोनों टीमों के बीच मुकाबला होना है।

भारतीय टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली जसी बड़े नामों की वापसी हो रही है। दोनों को शुरुआती दो वनडे मैचों के लिए रेस्ट दिया गया था। रोहित शर्मा अब कप्तानी करेंगे। पिछले दो मैचों में केएल राहुल को कप्तानी का जिम्मा सौंपा गया था, इसे उन्होंने बखूबी निभाया है।
दूसरे एकदिवसीय मैच से पहले परिवार के साथ समय बिताने चले गए जसप्रीत बुमराह भी इस मुकाबले में वापस आएँगे। इस तरह टीम इंडिया मजबूत दिख रही है। ऑस्ट्रेलिया की टीम में कप्तान पैट कमिंस को खेलते हुए देखा जा सकेगा। वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के बाद यह मैच एक बड़ा अवसर है। दोनों टीमों के बीच एक कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। हालांकि इस मुकाबले में टीम इंडिया का पलड़ा भारी माना जा सकता है।
भारतीय टीम इस प्रकार है
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव
ऑस्ट्रेलियाई टीम
मैथ्यू शॉर्ट, डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सीन एबॉट, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड, तनवीर सांघा, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, ग्लेन मैक्सवेल , मिचेल मार्श












Click it and Unblock the Notifications