Aaj Kiska Match Hai: आज किसका मैच है- भारत vs ऑस्ट्रेलिया
IND vs AUS 2nd T20: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी-20I सीरीज खेली जा रही है, जिसका दूसरा मैच आज, 26 नवंबर को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जोकि निर्धारित समय शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। अगले टी20 वर्ल्ड कप के चलते से यह सीरीज काफी अहम मानी जा रही है।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का पहला टी-20I मैच इससे पहले विशाखापत्तनम में खेला गया था, जहां ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवरों में 208/3 का विशाल स्कोर बनाया। जोश इंगलिस ने अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक जमाया और अपनी टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 42 गेंदों में 80 रन बनाए। ईशान किशन ने भी अर्धशतक के साथ अहम भूमिका निभाई, इसके अलावा रिंकू सिंह ने तब साथ दिया जब उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी, जिसके कारण भारत को रोमांचक मुकाबले में दो विकेट से जीत मिली।
ग्रीनफील्ड अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम की पिच
ग्रीनफील्ड अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम की पिच गेंदबाजों, खासकर स्पिन गेंदबाजों के लिए अनुकूल है। अधिक नमी वाले दिनों में पिच की नमी तेज गेंदबाजों को मदद कर सकती है, लेकिन इसके विपरीत यह गेंद से बल्ले के बेहतर मूवमेंट में मदद करती है। मैच के दौरान पिच पर ओस पड़ने की संभावना है।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया फुल स्क्वाड
भारत टीम: यशस्वी जयसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा, अवेश खान, जितेश शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे।
ऑस्ट्रेलिया टीम: स्टीवन स्मिथ, मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, आरोन हार्डी, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर/कप्तान), सीन एबॉट, नाथन एलिस, जेसन बेहरेनडॉर्फ, तनवीर सांघा, केन रिचर्डसन, ग्लेन मैक्सवेल, ट्रेविस हेड। एडम जम्पा।












Click it and Unblock the Notifications