Aaj Kiska Match Hai: आज किसका मैच है- ऑस्ट्रेलिया vs भारत

India vs Australia, 4th T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही पांच मैचों की टी-20I सीरीज का चौथा मैच आज, 1 दिसंबर को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथा टी-20 जीतकर सीरीज फतह करने की उम्मीद के साथ मैदान पर उतरेगी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में दीपक चाहर की टीम में वापसी हुई है। वह नई गेंद से घातक साबित हो सकते हैं। वहीं एक मैच के ब्रेक के बाद मुकेश कुमार भी टीम में लौट आए हैं। इसके अलावा बल्लेबाजी में श्रेयस अय्यर की वापसी से टीम और मजबूत हुई है। हालांकि, उनके जुड़ने से किसे बाहर किया जाएगा इसके लिए इंतजार करना होगा।

India vs Australia

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
भारत और ऑस्ट्रेलिया ने एक दूसरे के खिलाफ 29 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं। 29 मैचों में से भारत ने 17 मौकों पर जीत दर्ज की है, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 11 मुकाबलों में जीत हासिल की है। एक मैच बिना नतीजे के समाप्त हुआ।

भारतीय गेंदबाजों के लिए अच्छी बात ये है कि ऑस्ट्रेलिया के पिछले मैच के शतकवीर ग्लेन मैक्सवेल स्वदेश लौट गए हैं।इसके अलावा स्टीव स्मिथ और एडम जांपा भी स्वदेश लौट चुके हैं। ऐसे में अब भारतीय गेंदबाजों के सामने अब टिम डेविड, जोश फिलीप और बेन मैकडरमोट की चुनौती होगी।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया स्क्वाड
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), ईशान किशन, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा। आवेश खान, दीपक चाहर, श्रेयस अय्यर।

ऑस्ट्रेलिया: मैथ्यू वेड (कप्तान), जेसन बेहरेनडोर्फ, टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, क्रिस ग्रीन, आरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, बेन मैकडरमॉट, जोश फिलिप, तनवीर सांघा, मैट शॉर्ट, केन रिचर्डसन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+