Aaj Kiska IPL Match Hai- आज आईपीएल में किसके मैच हैं- CSK vs MI और DC vs RCB

आईपीएल 2023 में आज चेन्नई सुपर सीएसके और मुंबई इंडियंस का महा मुकाबला है। दूसरा मैच दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच में होने जा रहा है।

Aaj Kiska IPL Match Hai

आईपीएल के 16वें सीजन में आज फिर से डबल हेडर के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। वीकेंड पर आज पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच में होने जा रहा है। निश्चित रूप से यह इस वीकेंड का सबसे बड़ा मैच भी है।

इस सीजन में जब दोनों टीमें पिछली बार खेली थी तो चेन्नई ने 7 विकेट से बाजी मारने में कामयाबी हासिल की थी। देखना होगा कि आज के मैच में सीएसके अपने होम ग्राउंड पर इस सीजन में एमआई के खिलाफ लगातार दूसरा मैच जीत पाती है या नहीं।

हम दोनों ही टीमों की स्थितियों को करीब एक जैसा पा सकते हैं जहां चेन्नई सुपर किंग्स ने 10 मैच में 5 जीत दर्ज की है और एक मैच में उन्हें नतीजा नहीं मिला, जिसके चलते उनके 11 अंक हैं और वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर मौजूद है।

वहीं मुंबई इंडियंस की टीम में 9 में से 5 में जीते हैं और वे 10 अंकों के साथ छठे स्थान पर मौजूद है। प्लेऑफ की टाइट होती रेस में मुंबई इंडियंस की टीम निश्चित तौर पर आज कहीं अधिक बेताबी के साथ जीत के लिए देख रही होगी।

आज के दूसरे मुकाबले की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने जा रहा है। आरसीबी की टीम ने 9 में से 5 में जीते हैं और वह बिल्कुल मुंबई इंडियंस वाली स्थिति में है।

दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स के लिए कहीं ज्यादा क्लियर समीकरण है कि उनको अपने सभी मैच जीतने ही होंगे क्योंकि डेविड वॉर्नर की टीम 9 में से 3 मैच ही जीत पाई है और अंक तालिका में दसवें स्थान पर मौजूद है जो सबसे निचला स्थान है।

पिछली बार जब भी दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ खेली थी तो आरसीबी ने 23 रनों से जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की थी। देखना होगा कि डीसी घरेलू मैदान इसका बदला ले पाती है या नहीं।

आईपीएल 2023 में आज के मैच-

आज इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 49वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का महा मुकाबला है। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 पर शुरू हो जाएगा।

वीकेंड के डबल हेडर पर दूसरा मैच दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच का है जो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। यह मैच भारतीय समय अनुसार शाम 7:30 पर होगा।

कल का मैच कौन जीता- इससे पहले कल हुए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम को अपने घरेलू मैदान पर गुजरात टाइटंस के हाथों 9 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.5 ओवर में केवल 118 रन बनाए जिसके जवाब में गुजरात ने 13.5 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+