Today Dream11: आज के मैच में पथुम निसांका और वानिंदु हसरंगा के बीच होगी टक्कर, ड्रीम टीम से मोटी कमाई का मौका!

Jaffna Kings vs Kandy Falcons, Qualifier 2: लंका प्रीमियर लीग 2024 के दूसरे क्वालीफायर मैच में कैंडी फाल्कन्स (KFL) का सामना जाफना किंग्स (JK) से होगा। दोनों टीमों के बीच ये मैच, आज 20 जुलाई को कोलंबो के आर.प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस रोमांचक मैच से पहले जानते हैं कि केएफएल बनाम जेके मैच के बेस्ट ड्रीम-11 टीम क्या होगा।

दरअसल, गैल मार्वल्स ने लंका प्रीमियर लीग (LPL) 2024 के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अब क्वालीफायर 2 से दूसरे फाइनलिस्ट का निर्धारण होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

Social Media

तीन बार की चैंपियन जाफना किंग्स अपना चौथा खिताब जीतने के लिए अपने चौथे LPL फाइनल में जगह बनाने की हर संभव कोशिश करेगी। दूसरी ओर, मौजूदा चैंपियन कैंडी फाल्कन्स ने मौजूदा टूर्नामेंट के दूसरे हाफ में शानदार प्रदर्शन किया है। इसलिए, वे इस गेम को जीतकर फाइनल में जगह बनाने और अपने खिताब का बचाव करने की कोशिश करेंगे।

जेके बनाम केएफएल हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
जाफना किंग्स और कैंडी फाल्कन्स ने लंका प्रीमियर लीग में अब तक कुल नौ मैच खेले हैं। इस दौरान जाफना किंग्स ने पांच मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की है, जबकि कैंडी फाल्कन्स सिर्फ एक मैच पीछे हैं, उन्होंने कुल चार मैच जीते हैं।

आज के मैच की पिच रिपोर्ट
कोलंबो की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए काफी मददगार है। इस मैदान पर गेंद अच्छी तरह से घूम रही है, और कभी-कभी गेंद नीचे रह रही है। इस पिच पर 150-160 का स्कोर बहुत अच्छा होगा। हालांकि, यहां बल्लेबाजों को भी मदद मिलने की उम्मीद है। मैच के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है, बारिश के कारण खेल में बाधा पड़ने की संभावना कम है।

आज के मैच की बेस्ट ड्रीम-11 टीम यहां देखें-

  • विकेटकीपर: दिनेश चंडीमल, कुसल मेंडिस
  • बल्लेबाज: रिले रोसौव, अविष्का फर्नांडो, आंद्रे फ्लेचर, पथुम निसानका
  • ऑलराउंडर: दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, अज़मतुल्लाह उमरज़ई
  • गेंदबाज: मोहम्मद हसनैन, तबरेज़ शम्सी
  • कप्तान: वानिंदु हसरंगा
  • उपकप्तान: अज़मतुल्लाह उमरज़ई

ये भी पढ़ें- बाबर, शाहीन और रिज़वान को लगा बड़ा झटका! ग्लोबल टी20 कनाडा के लिए पाक बोर्ड नहीं देगा NOC

कैंडी फाल्कन्स फुल टीम: दिनेश चंडीमल (विकेटकीपर), आंद्रे फ्लेचर, मोहम्मद हारिस, कामिंदु मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा (कप्तान), चतुरंगा डी सिल्वा, रमेश मेंडिस, चमथ गोमेज़, मोहम्मद हसनैन, दिमुथ करुणारत्ने, दुशमंथा चमीरा। आगा सलमान, कसुन राजिथा, शम्मू आशान, लक्षण संदाकन, एशेन बंडारा, शोरफुल इस्लाम, पवन रथनायके, मोहम्मद अली, कविंदु पथिरत्ने।

जाफना किंग्स फुल टीम: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), रिले रोसौव, अविष्का फर्नांडो, चैरिथ असलांका (कप्तान), धनंजय डी सिल्वा, अज़मतुल्लाह उमरजई, फैबियन एलन, वानुजा सहान, असिथा फर्नांडो, तबरेज़ शम्सी, जेसन बेहरेनडोर्फ, एलेक्स रॉस, निसाला थरका, विशद रंदिका, लाहिरू समराकून, निशान मदुश्का, प्रमोद मदुशन, विजयकांत व्यासकांत, अहान विक्रमसिंघे, नूर अहमद, थीसन विथुशन, ईशान मलिंगा, मुर्विन अबिनाश, अरुल प्रगासम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+